[Team insider] खान सचिव पूजा सिंघल और उसके करीबियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य की राजनीतिक में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चालू हो गया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि ईडी अपना काम कर रही है। लेकिन, ईडी की कार्रवाई को देखने से ऐसा लग रहा है कि गैर भाजपाई राज्यों को छोड़ सभी राज्यों से भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। भ्रष्टाचारियों पर बेशक कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन उन्हें यह भी बताना चाहिए कि मामले जो आ रहे हैं वे कब के हैं। किस मामले पर कार्रवाई की जा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य में राजनीतिक हालात बने हैं।
जो भ्रष्टाचारी हैं उनके खिलाफ हो कार्रवाई
पिछले 15 दिनों से सरकार को अस्थिर करने की साजिश चल रही है। ये कार्रवाई नहीं है। पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है। पिछले दिनों ECI द्वारा जिस तरह से स्पेशल मैसेंजर भेज कर नोटिस थमाया जा रहा है। हमें लगता है कि ये ठीक नहीं है। आज जमाना ई-मेल, व्हाट्सअप का है उससे भी तो नोटिस भेजा ही जा सकता है। ये मीडिया ट्रायल कराना ठीक नहीं है।