लगातार दूसरे दिन सोमवार को राज्य सरकार ने IAS अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विमुक्त कर दिए गए हैं। यह चर्चा पिछले कई दिनों से चल रही थी, जिस पर सोमवार को मुहर लग गई। संजय कुमार की जगह अब दीपक कुमार सिंह शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव होंगे।
अरविंद चौधरी को अतिरिक्त जिम्मा
दीपक कुमार सिंह शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बनाए जाने के बाद उनका पद खाली हो गया था। अभी तक दीपक कुमार सिंह वन पर्यावरण विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर तैनात थे। लेकिन अब इस विभाग की जिम्मेदारी अरविंद चौधरी को दी गई है। अरविंद चौधरी के पास पहले श्रम संसाधन विभाग की जिम्मेदारी है। वन पर्यावरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार अरविंद चौधरी को दिया गया है।
एस सिद्धार्थ को भी अतिरिक्त प्रभार
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस. सिद्धार्थ अगले आदेश तक कैबिनेट (मंत्रिमंडल सचिवालय) विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। वहीं गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद की अवकाश अवधि तक के लिये डा. एस सिद्धार्थ को ही गृह विभाग और निगरानी विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।