जेल में बंद रह कर भी अपनी सल्तनत चलाने वाले कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और अमन साव के ठिकानों पर झारखंड एटीएस की टीम ने दबिश दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के 12 जिलों में एक साथ एटीएस की टीम ने अमन और सुजीत के ठिकानों पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह के करीब 5 बजे से ही यह छापेमारी जारी है। जानकारी के अनुसार एटीएस की टीम जिला पुलिस के सहयोग से राजधानी रांची, हजारीबाग ,पलामू चतरा ,लातेहार जमशेदपुर धनबाद जैसे शहरों में छापेमारी कर रही है। एटीएस के निशाने पर न सिर्फ अमन – सुजीत गिरोह के सदस्य हैं बल्कि उनके करीबी भी है।
सीमांचल में साम्प्रदायिक राजनीति के लिए ओवैसी से मिलेंगे तेजस्वी.. संतोष सुमन का बड़ा आरोप
बिहार की राजनीति में सीमांचल को लेकर बयानबाज़ी तेज होती जा रही है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष...