• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

कल आएंगे विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के परिणाम, उससे पहले जान लें पूरा हिसाब-किताब

December 7, 2022

लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया पवित्र जिसका अपमान कर रही है भाजपा : शैलेंद्र प्रताप सिंह

July 1, 2025
संतोष सुमन की भविष्यवाणी.. 2030 तक बेरोजगार रहेंगे तेजस्वी यादव

सीमांचल में साम्प्रदायिक राजनीति के लिए ओवैसी से मिलेंगे तेजस्वी.. संतोष सुमन का बड़ा आरोप

July 1, 2025
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

July 1, 2025
पटना की बेटी आयशा ऐमन अपनी नई फिल्म में निभा रहीं बिहारी लड़की का किरदार

पटना की बेटी आयशा ऐमन अपनी नई फिल्म में निभा रहीं बिहारी लड़की का किरदार

July 1, 2025
लीची म्यूजिक का पहला गाना लॉन्च.. “हिरोइन हई हम” ने मचाया धमाल, अंकुश राजा की धमाकेदार परफॉर्मेंस

लीची म्यूजिक का पहला गाना लॉन्च.. “हिरोइन हई हम” ने मचाया धमाल, अंकुश राजा की धमाकेदार परफॉर्मेंस

July 1, 2025
तेजस्वी यादव ने बीजेपी को ‘छपरी, टपोरी और लफुआ’ बताया.. कहा- मुझे नमाजवादी और मौलाना कहते हैं

तेजस्वी यादव ने बीजेपी को ‘छपरी, टपोरी और लफुआ’ बताया.. कहा- मुझे नमाजवादी और मौलाना कहते हैं

July 1, 2025
बिहार प्रशासनिक सेवा के इन 43 अधिकारियों को सरकार ने जारी किया शो-कॉज नोटिस.. लापरवाही पड़ी भारी

बिहार में कई वरिष्ठ IAS अफसरों का ट्रांसफर.. मिला अतिरिक्त प्रभार

July 1, 2025
भागलपुर में मजबूत हुए मुकेश सहनी.. टुनटुन साह और पूर्व मेयर सीमा साह VIP में शामिल

भागलपुर में मजबूत हुए मुकेश सहनी.. टुनटुन साह और पूर्व मेयर सीमा साह VIP में शामिल

July 1, 2025
मोकामा गोलीकांड: सोनू को हाईकोर्ट से राहत.. जमानत मंजूर, मोनू अब भी फरार

मोकामा गोलीकांड: सोनू को हाईकोर्ट से राहत.. जमानत मंजूर, मोनू अब भी फरार

July 1, 2025
10 गाड़ी में नारा लगाने वाले साथ घूमते हैं.. मांझी ने चिराग की लोकप्रियता की खोली पोल

सिर्फ दलित नहीं, सबके नेता बनो.. जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान को दे दी नसीहत

July 1, 2025
कल से 5 देशों की यात्रा पर जायेंगे PM मोदी.. पहली बार घाना, नामीबिया और त्रिनिदाद जाएंगे

कल से 5 देशों की यात्रा पर जायेंगे PM मोदी.. पहली बार घाना, नामीबिया और त्रिनिदाद जाएंगे

July 1, 2025
Bihar Transfer-Posting : राजस्व सेवा के 65 अधिकारी बनाये गये अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी

Bihar Transfer-Posting : राजस्व सेवा के 65 अधिकारी बनाये गये अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी

July 1, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 1, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

कल आएंगे विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के परिणाम, उससे पहले जान लें पूरा हिसाब-किताब

by WriterOne
December 7, 2022
in Uncategorized
1
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देश के सात राज्यों में चुनावी माहौल बना हुआ है। जहां गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। वहीं बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा की एक-एक विधानसभा सीट और उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। जिसके लिए मतदान पूरा हो चुका है। इन सभी चुनावों का परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था। जबकि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में किया गया। पहले चरण के लिए मतदान 1 दिसंबर को हुआ था। दूसरे चरण के लिए मतदान 5 दिसंबर को हुआ। 5 दिसंबर को ही बिहार, यूपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान और ओडिशा में होने वाले उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ था।

बिहार: कुढ़नी उपचुनाव

बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। जिसके लिए सोमवार यानी 5 दिसंबर की मतदान किया गया था। इस चुनाव में महागठबंधन की ओर से जदयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा चुनावी मैदान में उतरे है। वहीं बीजेपी की तरफ से केदार गुप्ता को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि VIP पार्टी से प्रत्याशी नीलाभ कुमार और AIMIM की ओर से गुलाम मुर्तुजा भी इस चुनावी मैदान में उतरे है। बता दें की इस सीट पर राजद के नेता अनिल सहनी ने 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल किया था। LTC घोटाला मामले में उन्हें सजा हुई जिसके बाद उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई। यही कारण है कि इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

गुजरात विधानसभा चुनाव

गुजरात में भी विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। गुजरात में पिछले 27 सालों से बीजेपी का शासन है। एक बार फिर से अपने अभेद्य दुर्ग को बचाने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी बीजेपी के किले में सेंध लगाने की कोशिश में जुटी हुई है। गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीट है। जिसपर दो चरणों में मतदान करने का निर्णय लिया गया था। पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान 1 दिसंबर को हुआ था। जिसमें कुल 62.89 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जबकि दूसरे चरण के लिए 93 सीटों पर मतदान 5 दिसंबर को हुआ। 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे।

यूपी: मैनपुरी, रामपुर और खतौली उपचुनाव

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहे है। इसके लिए भी 5 दिसंबर को ही मतदान हुआ था। बता दें कि समजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह के निधन के बाद मैनपुरी की सीट खाली हुई थी। मैनपुरी लोकसभा सीट हमेशा से समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है। समाजवादी पार्टी की तरफ से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनावी मैदान में हैं। अपनी पार्टी के गढ़ और अपने ससुर की विरासत को बचाए रखना डिंपल यादव के लिए एक बड़ी चुनौती है। मैनपुरी में डिंपल यादव को चुनौती देने के लिए बीजेपी ने रघुराज शाक्य को चुनावी मैदान में उतारा है।

Related Post

लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया पवित्र जिसका अपमान कर रही है भाजपा : शैलेंद्र प्रताप सिंह

July 1, 2025
संतोष सुमन की भविष्यवाणी.. 2030 तक बेरोजगार रहेंगे तेजस्वी यादव

सीमांचल में साम्प्रदायिक राजनीति के लिए ओवैसी से मिलेंगे तेजस्वी.. संतोष सुमन का बड़ा आरोप

July 1, 2025

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

July 1, 2025

पटना की बेटी आयशा ऐमन अपनी नई फिल्म में निभा रहीं बिहारी लड़की का किरदार

July 1, 2025

इसके अलावा रामपुर विधानसभा सीट पर पर भी उपचुनाव हो रहे है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व सपा विधायक रहे आजम खान एक लंबे समय से रामपुर सीट से विधायक रहे हैं। पर हेट स्पीच मामले में उन्हें 3 साल की सजा हुई जिसके बाद उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई थी। जिस वजह से रामपुर में उपचुनाव हो रहा है। समाजवादी पार्टी की तरफ से आसिम रज़ा  को उम्मीदवार बनाया गया है वहीं बीजेपी की तरफ से आकाश सक्सेना चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं यूपी के मुज़फ्फरनगर ज़िले की खतौली विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। जिसके लिए भी पांच दिसम्बर को वोट डाले गए। दरअसल खतौली विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के MLA विक्रम सैनी को अदालत से सजा सुनाये जाने के बाद, उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई थी। जिसकी वजह से यहां उपचुनाव हो रहा है। इस चुनाव में बीजेपी ने खतौली सीट से विक्रम की पत्नी राजकुमारी सैनी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि उनके मुकाबले समाजवादी पार्टी के समर्थन से RLD के मदन भैया चुनाव मैदान में हैं।

हिमाचल विधानसभा चुनाव

हिमाचल प्रदेश में कुल  68 विधानसभा सीट है। जिसपर 12 नवंबर को मतदान हुआ था। कुल 66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में असली लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस के बीच है, लेकिन आम आदमी पार्टी की एंट्री ने चुनाव को रोमांचक बना दिया है। हिमाचल प्रदेश में एक पुरानी परंपरा चली आ रही है किसी भी पार्टी ने लगातार दूसरी बार चुनाव नहीं जीता है। एक बार कांग्रेस तो दूसरी बार बीजेपी को हिमाचल प्रदेश की जनता ने सत्ता के शीर्ष पर बिठाया है। इस बार भी ये देखना काफी अहम होगा कि सत्ता परिवर्तन वाली परंपरा बरक़रार रहती है या फिर हिमाचल में सत्तासीन बीजेपी दूसरी बार चुनाव जीतने में कामयाब होगी।

राजस्थान: सरदारशहर उपचुनाव

राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए। यह सीट कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन से सीट खाली हुई है। इस चुनाव को 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है। इस उपचुनाव में कांग्रेस ने स्वर्गीय भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा को टिकट दे दिया है। वहीं, बीजेपी ने अशोक कुमार पिंचा को उम्मीदवार बनाया है।

छत्तीसगढ़: भानुप्रतापपुर उपचुनाव

छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के अचानक निधन से भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट भी खली हो गई। जिसपर भी उपचुनाव हो रहे हैं। इस सीट से कांग्रेस ने दिवंगत मनोज मंडावी पत्नी सावित्री मंडावी को चुनाव मैदान में उतारा है। तो वही बीजेपी ने ब्रह्मानंद नेताम को उम्मीदवार बनाया है। नेताम साल 2008 में भी भानुप्रतापपुर से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने दिवंगत नेता मनोज मंडावी को ही चुनाव हराया था। छत्तीसगढ़ में अगले साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव को कांग्रेस और बीजेपी के बीच सेमीफाइनल मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है।

ओडिशा: पदमपुर उपचुनाव

ओडिशा की पदमपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भी पांच दिसम्बर को मतदान हुआ था। इस उपचुनाव में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) और विपक्षी बीजेपी आमने सामने है। दरअसल पिछले महीने बीजद विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा के निधन के बाद, पदमपुर विधानसभा सीट खाली हो गई थी। बीजेपी ने यहाँ से प्रदीप पुरोहित को उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीजद ने बरसा सिंह बरिहा को उम्मीदवार बनाया है। जबकि कांग्रेस की तरफ से सत्य भूषण साहू चुनावी मैदान में उतरे हैं।

Share196Tweet123
WriterOne

WriterOne

Related Posts

लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया पवित्र जिसका अपमान कर रही है भाजपा : शैलेंद्र प्रताप सिंह

by WriterOne
July 1, 2025
0

तरैया. बिहार में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू किया है। इस प्रक्रिया के तहत मतदाताओं...

संतोष सुमन की भविष्यवाणी.. 2030 तक बेरोजगार रहेंगे तेजस्वी यादव

सीमांचल में साम्प्रदायिक राजनीति के लिए ओवैसी से मिलेंगे तेजस्वी.. संतोष सुमन का बड़ा आरोप

by RaziaAnsari
July 1, 2025
0

बिहार की राजनीति में सीमांचल को लेकर बयानबाज़ी तेज होती जा रही है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

by RaziaAnsari
July 1, 2025
0

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज पटना में महागठबंधन के नेताओं के स्थ मिलकर पीसी कर वोटर लिस्ट के पूर्ण...

पटना की बेटी आयशा ऐमन अपनी नई फिल्म में निभा रहीं बिहारी लड़की का किरदार

पटना की बेटी आयशा ऐमन अपनी नई फिल्म में निभा रहीं बिहारी लड़की का किरदार

by RaziaAnsari
July 1, 2025
0

मुंबई की चकाचौंध भरी दुनिया में छोटे शहरों के कलाकारों के लिए अपने लिए जगह बनाना किसी संघर्ष से कम...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8

लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया पवित्र जिसका अपमान कर रही है भाजपा : शैलेंद्र प्रताप सिंह

July 1, 2025
संतोष सुमन की भविष्यवाणी.. 2030 तक बेरोजगार रहेंगे तेजस्वी यादव

सीमांचल में साम्प्रदायिक राजनीति के लिए ओवैसी से मिलेंगे तेजस्वी.. संतोष सुमन का बड़ा आरोप

July 1, 2025
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

July 1, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.