• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

ओपिनियन: कुढ़नी चुनाव के परिणाम, 2024 के संकेत, क्या नीतीश कुमार अब संन्यास लेंगे?

December 8, 2022

लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया पवित्र जिसका अपमान कर रही है भाजपा : शैलेंद्र प्रताप सिंह

July 1, 2025
संतोष सुमन की भविष्यवाणी.. 2030 तक बेरोजगार रहेंगे तेजस्वी यादव

सीमांचल में साम्प्रदायिक राजनीति के लिए ओवैसी से मिलेंगे तेजस्वी.. संतोष सुमन का बड़ा आरोप

July 1, 2025
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

July 1, 2025
पटना की बेटी आयशा ऐमन अपनी नई फिल्म में निभा रहीं बिहारी लड़की का किरदार

पटना की बेटी आयशा ऐमन अपनी नई फिल्म में निभा रहीं बिहारी लड़की का किरदार

July 1, 2025
लीची म्यूजिक का पहला गाना लॉन्च.. “हिरोइन हई हम” ने मचाया धमाल, अंकुश राजा की धमाकेदार परफॉर्मेंस

लीची म्यूजिक का पहला गाना लॉन्च.. “हिरोइन हई हम” ने मचाया धमाल, अंकुश राजा की धमाकेदार परफॉर्मेंस

July 1, 2025
तेजस्वी यादव ने बीजेपी को ‘छपरी, टपोरी और लफुआ’ बताया.. कहा- मुझे नमाजवादी और मौलाना कहते हैं

तेजस्वी यादव ने बीजेपी को ‘छपरी, टपोरी और लफुआ’ बताया.. कहा- मुझे नमाजवादी और मौलाना कहते हैं

July 1, 2025
बिहार प्रशासनिक सेवा के इन 43 अधिकारियों को सरकार ने जारी किया शो-कॉज नोटिस.. लापरवाही पड़ी भारी

बिहार में कई वरिष्ठ IAS अफसरों का ट्रांसफर.. मिला अतिरिक्त प्रभार

July 1, 2025
भागलपुर में मजबूत हुए मुकेश सहनी.. टुनटुन साह और पूर्व मेयर सीमा साह VIP में शामिल

भागलपुर में मजबूत हुए मुकेश सहनी.. टुनटुन साह और पूर्व मेयर सीमा साह VIP में शामिल

July 1, 2025
मोकामा गोलीकांड: सोनू को हाईकोर्ट से राहत.. जमानत मंजूर, मोनू अब भी फरार

मोकामा गोलीकांड: सोनू को हाईकोर्ट से राहत.. जमानत मंजूर, मोनू अब भी फरार

July 1, 2025
10 गाड़ी में नारा लगाने वाले साथ घूमते हैं.. मांझी ने चिराग की लोकप्रियता की खोली पोल

सिर्फ दलित नहीं, सबके नेता बनो.. जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान को दे दी नसीहत

July 1, 2025
कल से 5 देशों की यात्रा पर जायेंगे PM मोदी.. पहली बार घाना, नामीबिया और त्रिनिदाद जाएंगे

कल से 5 देशों की यात्रा पर जायेंगे PM मोदी.. पहली बार घाना, नामीबिया और त्रिनिदाद जाएंगे

July 1, 2025
Bihar Transfer-Posting : राजस्व सेवा के 65 अधिकारी बनाये गये अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी

Bihar Transfer-Posting : राजस्व सेवा के 65 अधिकारी बनाये गये अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी

July 1, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 2, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

ओपिनियन: कुढ़नी चुनाव के परिणाम, 2024 के संकेत, क्या नीतीश कुमार अब संन्यास लेंगे?

by WriterOne
December 8, 2022
in Uncategorized
2
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Kudhani Assembly Byelection 2022: बिहार के कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में महागठबंधन के मनोज कुशवाहा हार गए हैं। जी हां, नीतीश कुमार को भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद पहली बार झटका लगा है। अब तक के हुए उप चुनाव में महागठबंधन प्रदेश में सत्ता के साथ जीत दर्ज करती दिख रही थी।

पटना: बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुआ उप चुनाव कई मायनों में महत्वपूर्ण रहा है। कांटे के मुकाबले में जदयू के मनोज कुशवाहा को हार का सामना करना पड़ा। महागठबंधन के सात दल एक तरफ रहे और दूसरी तरफ भाजपा के योगेंद्र प्रसाद गुप्ता। उन्होंने अपनी बेहतर छवि के जरिए क्षेत्र में अपनी पकड़ को बरकरार रखा। जीत गए। और, अगस्त 2022 में एनडीए गठबंधन से अलग होने के बाद नीतीश कुमार को हार का सामना करना पड़ा है। नीतीश कुमार की चर्चा इसलिए, क्योंकि अब तक उप चुनावों में जीत का श्रेय उनके नेतृत्व को ही दिया जा रहा था। बोचहां उप चुनाव में जब भाजपा को हार मिली थी तो तमाम समीकरणों के सहारे 2024 की तस्वीर दिखाई जाने लगी थी। गोपालगंज और मोकामा उप चुनाव के परिणामों के आधार पर इसे बल दिया गया। लेकिन, कुढ़नी उप चुनाव ने महागठबंधन को आइना दिखा दिया है। कुढ़नी के परिणाम ने अब प्रदेश की राजनीति के गणित को बदल दिया है। अब चर्चा पिछले उप चुनावों पर गरमा गई है। गोपालगंज से लेकर मोकामा तक महागठबंधन की जीत के पीछे की सबसे बड़ी वजह एक ही दिख रही थी, वह थी उम्मीदवार राजद की ओर से आना। जैसे ही उम्मीदवारी जदयू की ओर से आई महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा।

जदयू के भीतर इस बात की चर्चा खूब होने लगी है। हालांकि, खुलकर कोई कुछ भी नहीं बोल रहा है। उप चुनाव अमूमनन शोर-शराबे से इतर होता है, लेकिन अब इस चुनाव के जीत-हार को लेकर भी राजनीति खूब होने लगी है। कुढ़नी विधानसभा उप चुनाव को जदयू ने प्रतिष्ठा का विषय बना लिया था। सीएम नीतीश कुमार स्वयं मैदान में उतरे। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी गए। इनके अलावा प्रदेश जदयू के तमाम शीर्ष नेताओं ने कुढ़नी में कैंप किया। महागठबंधन से संबद्ध सभी दल अपनी पूरी ताकत झोंक दिए। इसके बावजूद महागठबंधन के पाले जीत नहीं आई। कारणों को तलाशा जाएगा। लेकिन, जो प्राथमिक सूचना निकल कर आ रही है। वह यह है कि कुढ़नी में महागठबंधन तो एकजुट दिखा, लेकिन वोटर एक पाले में नहीं आता है। मतलब संदेश काफी बड़ा है और उसको समझने की जरूरत है। सबसे बड़ा सवाल तो अब नीतीश कुमार के सामने है। सीएम नीतीश क्या राजनीति के सन्यास वाले पड़ाव की तरफ बढ़ रहे हैं? यह सवाल भी एक वर्ग से उठने लगा है। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता की पंक्तियों के जरिए रिजल्ट पर जो बात कही है, उसके भी अर्थ कई हैं।

कुढ़नी विधानसभा उप चुनाव से लोकसभा चुनाव 2024 की लाइन खींचती दिख रही है। इसमें एक पाले भारतीय जनता पार्टी नजर आती है तो दूसरे पाले में जदयू कहीं नहीं दिख रही है। वहां पर केवल और केवल राजद ही दिखती है। सीधा सा अर्थ है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार में मुख्य मुकाबला भाजपा बनाम राजद होने जा रहा है। राजद जहां नहीं होगी, वहां मुकाबले तो कड़े होंगे, लेकिन जीत के लिए महागठबंधन को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश की सत्ता में तो नीतीश कुमार का चेहरा हो, या फिर तेजस्वी यादव हों, या लालू प्रसाद यादव। इन चेहरों के सहारे विधायकों को जीता कर विधानसभा तक पहुंचाने में तो महागठबंधन कामयाब हो रहा है। लेकिन, लोकसभा चुनाव का जैसे ही बिगुल फूंका जाएगा तो मामला एक बार फिर नरेंद्र मोदी बनाम अन्य हो जाएगा। इसमें भाजपा के पाले में एक बार फिर रामविलास पासवान की विरासत सहेजे चिराग पासवान खड़े नजर आते हैं। वे कुढ़नी में भाजपा से जुड़ते हैं और योगेंद्र प्रसाद गुप्ता की जीत हो जाती है। 2014 के लोकसभा चुनाव को याद कीजिए। कहीं, वैसी ही स्थिति एक बार फिर तो बनती नहीं दिख रही।

Related Post

लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया पवित्र जिसका अपमान कर रही है भाजपा : शैलेंद्र प्रताप सिंह

July 1, 2025
संतोष सुमन की भविष्यवाणी.. 2030 तक बेरोजगार रहेंगे तेजस्वी यादव

सीमांचल में साम्प्रदायिक राजनीति के लिए ओवैसी से मिलेंगे तेजस्वी.. संतोष सुमन का बड़ा आरोप

July 1, 2025

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

July 1, 2025

पटना की बेटी आयशा ऐमन अपनी नई फिल्म में निभा रहीं बिहारी लड़की का किरदार

July 1, 2025

लोकसभा चुनाव वाली स्थिति में नरेंद्र मोदी के मुकाबले नीतीश कुमार कहीं खड़े होते नहीं दिखाई दे रहे हैं। किडनी का ऑपरेशन करवाने के बाद लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ होने की स्थिति में उनके नरेंद्र मोदी के मुकाबले खड़े होने की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि, अभी महागठबंधन के सामने चुनौती प्रदेश की राजनीति में पीएम नरेंद्र मोदी के कद का नेता खड़ा करने की है। बात गुजरात में भाजपा की बड़ी जीत और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की वापसी की बिल्कुल नहीं करेंगे। बात केवल प्रदेश की राजनीति में लोकसभा के 40 सीटों के राजनीतिक गणित की है। इन सीटों पर उम्मीदवारों को खड़ा कर जिता लेने के लिए मुश्किल महागठबंधन के सामने है। दरअसल, अभी तक नरेंद्र मोदी के कद का चेहरा तैयार कर पाने में विपक्ष, तीसरा मोर्चा या दूसरा मोर्चा कामयाब होता नहीं दिख रहा है। यानी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार के परिप्रेक्ष्य में अभी तक किसी एक चेहरे पर सहमति बनती नहीं दिख रही है।

Share196Tweet123
WriterOne

WriterOne

Related Posts

लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया पवित्र जिसका अपमान कर रही है भाजपा : शैलेंद्र प्रताप सिंह

by WriterOne
July 1, 2025
0

तरैया. बिहार में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू किया है। इस प्रक्रिया के तहत मतदाताओं...

संतोष सुमन की भविष्यवाणी.. 2030 तक बेरोजगार रहेंगे तेजस्वी यादव

सीमांचल में साम्प्रदायिक राजनीति के लिए ओवैसी से मिलेंगे तेजस्वी.. संतोष सुमन का बड़ा आरोप

by RaziaAnsari
July 1, 2025
0

बिहार की राजनीति में सीमांचल को लेकर बयानबाज़ी तेज होती जा रही है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

by RaziaAnsari
July 1, 2025
0

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज पटना में महागठबंधन के नेताओं के स्थ मिलकर पीसी कर वोटर लिस्ट के पूर्ण...

पटना की बेटी आयशा ऐमन अपनी नई फिल्म में निभा रहीं बिहारी लड़की का किरदार

पटना की बेटी आयशा ऐमन अपनी नई फिल्म में निभा रहीं बिहारी लड़की का किरदार

by RaziaAnsari
July 1, 2025
0

मुंबई की चकाचौंध भरी दुनिया में छोटे शहरों के कलाकारों के लिए अपने लिए जगह बनाना किसी संघर्ष से कम...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8

लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया पवित्र जिसका अपमान कर रही है भाजपा : शैलेंद्र प्रताप सिंह

July 1, 2025
संतोष सुमन की भविष्यवाणी.. 2030 तक बेरोजगार रहेंगे तेजस्वी यादव

सीमांचल में साम्प्रदायिक राजनीति के लिए ओवैसी से मिलेंगे तेजस्वी.. संतोष सुमन का बड़ा आरोप

July 1, 2025
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

July 1, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.