JAMSHEDPUR: भूमिहार युवा सेना के द्वारा पत्रकार मनीष कश्यप की रिहाई के लिए आवाज बुलंद करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साकची गोल चक्कर पर पुतला दहन किया गया। आक्रोशित भूमिहार युवा सेना के द्वारा बिहार सरकार का विरोध करते हुए पत्रकार मनीष कश्यप को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया गया। युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने जल्द से जल्द मनीष कश्यप की रिहाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ईमानदार पत्रकार को बेवजह परेशान करने का प्रयास बिहार सरकार कर रही है। एक ऐसे पत्रकार को परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है जो की पूरी पारदर्शिता के साथ अपना कार्य कर रहा था। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द उनकी रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
ISSF विश्व कप 2025: सुरुचि सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता स्वर्ण, भारत के लिए ऐतिहासिक जीत
म्यूनिख : भारत की उभरती हुई निशानेबाज सुरुचि सिंह ने शुक्रवार को आईएसएसएफ विश्व कप 2025 में महिलाओं की 10...