RANCHI: राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के इरबा में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों ने बताया कि देर रात को खटाल में दो युवक के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे युवक ने हत्या कर दी। वहीं इस मामले में ओरमांझी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान कर ली गई है। वह सदर इलाके का रहने वाला है।ओरमांझी पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है कि आखिर दोनों के बीच विवाद क्या था। इसके बाद ही मामला पूरी तरह साफ हो पाएगा।
Bihar Politics : महागठबंधन का समर्थन करने पर महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी की भारी फजीहत..
Bihar Politics : महात्मा गांधी की ऐतिहासिक कर्मभूमि मोतिहारी में उनके प्रपौत्र तुषार गांधी का अपमान किए जाने का मामला...