RANCHI: राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के इरबा में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों ने बताया कि देर रात को खटाल में दो युवक के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे युवक ने हत्या कर दी। वहीं इस मामले में ओरमांझी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान कर ली गई है। वह सदर इलाके का रहने वाला है।ओरमांझी पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है कि आखिर दोनों के बीच विवाद क्या था। इसके बाद ही मामला पूरी तरह साफ हो पाएगा।
Bihar Politics : तेजस्वी यादव का EC पर धांधली का आरोप.. फॉर्म फ्लाईओवर पर पड़े, आयोग कर रहा फर्जी अपलोडिंग
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चल रहे वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान पर सियासत गर्मा गई है। नेता प्रतिपक्ष...