Team Insider: विधानसभा अध्यक्ष ने पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर पंजाब के सीएम को नसीहत दी है। विजय सिन्हा ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे लोग को गलत मानसिकता के साथ पद का दुरूपयोग नही करनी चाहिए। वोट की राजनीति के लिए संविधान को तार तार किया जा रहा है। यह सही नहीं है। इस घटना में शामिल लोगों पर नेतृत्व कार्रवाई करे या खुद इसकी जबाबदेही ले। पीएम की सुरक्षा से खिलवाड़ ठीक नही है।
16 जनवरी तक विधानसभा का कार्यालय हुआ बंद
बिहार विधानसभा(Bihar Vidhan Sabha) के अध्यक्ष विजय सिन्हा(Vijay Sinha) ने शुक्रवार को विधानसभा का कार्यालय बंद करने का निर्णय लिया है। विधानसभा के सभी कमिटी की बैठक अगले आदेश तक रद्द कर दी गयी है। विधानमण्डल के कई कर्मचारियों के संक्रमण के बाद यह फैसला लिया गया है। बिहार विधानसभा में 72 घंटे के अंदर 20 से अधिक कोरोना मरीज मिले हैं। इसके बाद अब विधानसभा को आगामी 16 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। हालाँकि सभी कर्मचारियों को मुख्यालय में बने रहने का आदेश दिया गया है। अगर आवश्यक काम हुआ तो उन्हें बुलाया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि यह फैसला संक्रमण के चेन को तोड़ने को लेकर लिया गया है। अध्यक्ष विजय सिन्हा ने स्वयं अपना कोविड जांच कराया है।