JAMSHEDPUR : परसुडीह थाना अंतर्गत पश्चिमी हलुदबनी डूंगरी टोला में अफरा-तफरी मच गई। एक घर में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूझ बूझ से आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में घर का सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। डूंगरी टोला निवासी महिंद्र टूडू के घर पर महिलाएं पानी भर रही थी। तभी उन्होंने घर से धुआं उठता देखा। उन्होंने घर के सदस्यों को मेन स्विच बंद करने को कहा। लेकिन तबतक देर हो चुकी थी। घर में रखा सारा सामान आग की चपेट में आ गया। पीड़ित महिला ने बताया कि अचानक घर में धुआ निकलता देखा और थोड़ी देर में पूरे घर में आग लग गई। उन्होंने अनुमान लगाया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ऐसा हुआ है। उनका लाखों का नुकसान हो गया।
लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया पवित्र जिसका अपमान कर रही है भाजपा : शैलेंद्र प्रताप सिंह
तरैया. बिहार में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू किया है। इस प्रक्रिया के तहत मतदाताओं...