अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) बिहार प्रांत के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल के नेतृत्व में बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट किया। इस दौरान ABVP ने राज्यपाल का बिहार की पावन धरती पर स्वागत किया। साथ ही उन्हें नवीन दायित्व हेतु शुभकामनाएं दी। ABVP ने राज्यपाल को बिहार के दयनीय होती जा रही उच्च शिक्षा के स्थिति से अवगत कराया।अभाविप ने बिंदुवार तरीके से विश्वविद्यालय शिक्षा से जुड़ी हर समस्या और वहां व्याप्त भ्रष्टाचार से भी अवगत करवाया।
बातचीत के क्रम में राज्यपाल ने बिहार के दयनीय उच्च शिक्षा और उस में व्याप्त भ्रष्टाचार को सही करने का आश्वासन दिया। इस प्रतिनिधिमंडल में अभाविप की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.पूनम सिंह, प्रांत प्रमुख नरेंद्र सिंह, प्रांत अध्यक्ष डॉ.ममता कुमारी, प्रांत मंत्री अभिषेक यादव, प्रांत संगठन मंत्री डॉ. सुग्रीव कुमार, प्रांत सह संगठन मंत्री धीरज कुमार, रौशन कुमार, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य नीतीश कुमार प्रांत छात्रा प्रमुख पूजा कश्यप उपस्थित रहीं।