CHATRA : भ्रष्टाचार के विरुद्ध एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। 15 हजार रुपया घूस लेते हल्का कर्मचारी बिपिन चौबे को ACB की टीम ने गिरफ्तार किया है। ACB हजारीबाग की टीम ने हंटरगंज प्रखंड के जोरी हल्का कर्मचारी कार्यालय से गिरफ्तार किया। ACB की टीम ने गिरफ्तारी के बाद विपिन चौबे को अपने साथ हजारीबाग ले गई। ACB डीएसपी विमलेश त्रिपाठी ने कार्रवाई की पुष्टि की। गिरफ्तार कर्मचारी जोरी हल्का-11 में पदस्थापित था। भूमि से संबंधित दस्तावेज के नाम पर घुस ले रहा था।
सम्राट चौधरी का सख्त संदेश.. अपराध, माफिया और मनचलों पर बिहार में अब चलेगी ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति
बिहार में कानून-व्यवस्था (Bihar Zero Tolerance) पर नई सरकार के कड़े तेवर साफ नजर आने लगे हैं। गृह मंत्री सम्राट...




















