बिहार की राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद जिले की एक 17-18 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में अब बड़ा एक्शन होने जा रहा है।बिहार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने बुधवार को स्पष्ट किया कि इस हॉस्टल का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। साथ ही, हॉस्टल की संचालिका के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने कहा कि हॉस्टल में सुरक्षा मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और राज्य भर में लड़कियों के हॉस्टलों की जांच के आदेश दिए गए हैं।
बिहार का अनोखा केस: दरभंगा के हरिनगर गांव में सभी सवर्णों पर एक साथ SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज
मामले की शुरुआत 6 जनवरी को हुई, जब छात्रा अपने हॉस्टल कमरे में बेहोश पाई गई। उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 11 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि छात्रा के साथ रेप के बाद हत्या की गई है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट में यौन हिंसा के संकेत मिले, जिसमें कपड़ों पर स्पर्म के निशान और अन्य चोटें शामिल हैं।
शुरुआत में पुलिस ने इसे सुसाइड या ओवरडोज का मामला बताया था, लेकिन विवाद बढ़ने पर SIT गठित की गई। बढ़ते विरोध प्रदर्शनों और परिवार के दबाव के बाद बिहार सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंप दी है। CBI अब इस संवेदनशील केस की गहन जांच करेगी। पुलिस ने अब तक हॉस्टल मालिक को गिरफ्तार किया है, कई लोगों के DNA सैंपल लिए गए हैं और CCTV फुटेज की जांच जारी है।






















