बिहार के पूर्णिया और झारखंड की राजधानी रांची के लिए 17 सितंबर को एक नई हवाई सेवा शुरू होने वाली है। इंडिगो एयरलाइंस रांची से पूर्णिया तक और कोलकाता नई फ्लाइट सेवा शुरू हो रही है। रांची और बिहार के पूर्णिया शहर के यात्रियों के लिए एक नई हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस 17 सितंबर से रांची से पूर्णिया तक वाया कोलकाता नई फ्लाइट सेवा शुरू करने जा रही है। यह सेवा प्रायोगिक तौर पर सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उपलब्ध होगी। इंडिगो एयरलाइंस ने इस पहल को बिहार और झारखंड के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू किया है।
इस नई सेवा के तहत विमान रांची से सुबह 7:40 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा। कोलकाता पहुंचने के बाद यह विमान वहीं से यात्रियों को लेकर दोपहर 1:40 बजे पूर्णिया पहुंचेगा। उसी दिन यह विमान पूर्णिया से वापस कोलकाता के लिए दोपहर 2:30 बजे रवाना होगा, और कोलकाता से उड़ान भरकर रात 8:45 बजे रांची पहुंचेगा। यह पूरी सेवा एक दिन में दो चरणों में संचालित की जाएगी, जिससे यात्रियों को रांची से पूर्णिया और पूर्णिया से रांची दोनों ओर यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।
इस सेवा के शुरू होने से न केवल यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि इससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यात्रा करने वाले लोगों को भी काफी फायदा पहुंचेगा। साथ ही, यह क्षेत्रीय पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करेगा। इंडिगो की यह पहल छोटे शहरों को हवाई नक्शे से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।






















