समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हरिद्वार पहुंचे हैं। अखिलेश यादव हरिद्वार अपने चाचा राजपाल यादव की अस्थियां विसर्जित करने और उनके पिंड दान करने पहुंचे थे। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर कांग्रेस पर सवालिया निशान लगा दिया। उन्होंने कहा कि जब इंडिया गठबंधन बन रहा था तब नीतीश कुमार जी ने सब भाजपा विरोधी दलों से बात की थी और तब यह कहा गया था कि जो क्षेत्रीय पार्टी जहां मजबूत हैं वहां इंडिया गठबंधन उसे मजबूत करेगा औए उसका समर्थन करेगा।
दलितों-पिछड़ों को असल आजादी कब मिलेगी?… तेजस्वी यादव ने RSS प्रमुख मोहन भागवत से पूछ लिए 5 तीखे सवाल
उन्होंने कांग्रेस को दिल्ली में कमजोर बताया है। उन्होंने साफ कहा कि दिल्ली मे भाजपा का मुकाबला करने में कांग्रेस नहीं आम आदमी पार्टी मजबूत है। इसलिए हम ‘आप’ को समर्थन दे रहे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी मजबूत है इसलिए दिल्ली मे समाजवादी पार्टी ने आम आदमी पार्टी का समर्थन किया है। जो क्षेत्रीय पार्टियां भाजपा से मुकाबला कर रही है हमें उनके साथ खड़ा हों चाहिए। सवाल दिल्ली का है तो हमारा लक्ष्य भाजपा को हराना ही है।

प्रयागराज कुंभ को लेकर उन्होंने कहा कि जब गंगा मईया बुलाएगी तो मैं वहां जरूर जाऊंगा। गंगा हर जगह एक ही है। कहीं भी स्नान कर लें। मैंने भी कल हरिद्वार में ही गंगा स्नान किया था।