निर्भया के साथ दरिंदगी होने के बाद देश में जगह जगह लड़कियों के साथ हुए रे’प में इंसाफ की मांग उठने लगी थी। जिसके बाद कई मामलों में रेपिस्ट को सजा भी मिली। लेकिन मामला वक्त के साथ ठंढ़ा पड़ गया। अब न रे’प मामले में सजा होती है न लड़कियों को इंसाफ मिलता है। रे’प के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला बिहार से आ रहा है जहां समस्तीपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ रे’प कर उसे सड़क किनारे फेक दिया गया। जहां से गुजरने वाले लोगों द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद करीब 72 घंटे बाद पीड़िता को होश आया, जिसके बाद उसने आपबीती सुनाई।
चारा घोटाला मामला: रद्द होगी लालू यादव की जमानत या मिलेगी राहत, CBI की याचिका पर सुप्रीम सुनवाई आज
दु’ष्कर्म कर नाबालिग को फेंका था सड़क किनारे
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि 16 अगस्त को करीब रात के 1 बजे नाबालिग अपने पिता के साथ कोलकाता से समस्तीपुर स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन के पास में एक बोलेडो खड़ी थी। जिसके चालक से बातचीत करने पर उसने कहा कि वो उन्हें घर पहुंचा देगा। बोलेरो में चालक के साथ एक और व्यक्ति भी बैठे हुआ था। ड्राइवर ने बताया कि यह भी सवारी है और उसी ओर जाना है। उसके बाद दोनों पिता- पुत्री उस गाड़ी में बैठ गए। जिसके बाद मुक्तापुर के पास उस व्यक्ति ने दोनों बाप-बेटी को कोल्ड ड्रिंक पीने को दिया। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए। जिसके बाद जिसके बाद आरोपी ने उनके पास से रुपये और मोबाइल ले लिए। लड़की के पिता को बेहोशी हालत में पूसा रोड इलाके में सड़क के किनारे फेंक दिया। उसके बाद चालक समेत तीन लोगों ने चलती गाड़ी में बारी-बारी से लड़की के साथ दु’ष्कर्म किया।
हवस का शिकार बनाने के बाद बेहोशी की हालत में सकरा थाना क्षेत्र में फेंक दिया। सुबह जब वहां से गुजरने वाले लोगों की नजर लड़की पर गई तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुसा और सकरा थाने की पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने के बाद लड़की ने सारा मामला पुलिस को बताया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर ली है। साथ ही बोलोरो को भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछ-ताछ की गई, जहां उसने रेप औऱ लूट-पाट की बात स्वीकार की। गिरफ्तार अपराधियों में अंतरजिला गिरोह के तीन बदमाश शामिल हैं।