RANCHI : अभिनेत्री अमीषा पटेल से जुड़े चेक बाउंस मामले में सुनवाई हुई। जिसमें शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह के द्वारा पहला गवाह अदालत में पेश किया गया। जहां गवाह के जिरह के लिए अमीषा पटेल ने कोर्ट से समय मांगा। कोर्ट ने अमीषा पटेल पर 500 रुपया का जुर्माना लगाते हुए 7 अगस्त जिरह के लिए निर्धारित की है। बता दें कि फिल्म मेकर अजय कुमार सिंह ने अभिनेत्री अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। देसी मेजिक फिल्म बनाने के नाम पर अजय कुमार सिंह से अमीषा पटेल ने ढाई करोड़ रुपए लिए थे। बाद में अजय को उन्हें जो चेक दिया गया वह बाउंस कर गया। अजय कुमार सिंह के द्वारा पैसा मांगने पर अमीषा पटेल ने 2 चेक दिया था। जिसमें दोनों चेक बाउंस हो गया था।
तेजस्वी यादव के बेटे के आते ही लालू-राबड़ी आवास पर ख़ुशी.. पहुंच गये किन्नर, दे रहे बधाई आशीर्वाद
राजद सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर आज शुक्रवार सुबह खास माहौल बन गया है। गुरुवार...