हाजीपुर के औद्योगिक क्षेत्र के डेयरी फैक्ट्री में अमोनिया का रिसाव होने लगा। जिसकी वजह से इलाके में भगदड़ मच गई। रिसाव की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 40 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इसमें डेयरी समेत आस-पास में काम कर रहे मजदूर भी शामिल है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। गैस रिसाव को रोकने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां बुलाई गई है। करीब एक धंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इसपर काबू पाया गया।
8 दमकलों से किया गया पानी का छिड़काव
घटना रात के करीब 10 बजे की है। शहर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित राज फ्रेश दूध की फैक्ट्री से अमोनिया गैस का चैंबर फट गया। जिससे गैस रिसाव होने लगे। इस गैस रिसाव में फैक्ट्री के एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि 40 लोग की तबीयत बिगड़ गई, इनमें करीब 24 लोग डेयरी में काम करने वाले हैं और बाकी आस-पास की फैक्ट्री के कर्मचारी के साथ स्थानीय लोग भी शामिल हैं। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। गैस के प्रसार को रोकने के लिए कई दमकल से पानी का छिड़काव किया गया। मौके पर एसडीआरएफ और क्यूआरटी की टीम को बुलाया गया था। गैस के रिसाव को रोकने के लिए रात 3 बजे तक 8 दमकलों से पानी का छिड़काव किया गया।
घटना के बाद पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया में दूध फैक्ट्री व आस-पास की फैक्ट्रियों को खाली करा दिया। DM, SP सहित जिले के प्रशासनिक अमले ने इलाके को पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। मौके पर SDRF की टीम कि तैनाती की गई है। और पटना से क्यू आर टी की टीम को भी बुलाया गया है। सदर अस्पताल में डॉक्टर के अतिरिक्त टीम को भी तैनात किया गया है। जिसमें गैस लीक हुआ उस समय कंपनी में लगभग 100 लोग काम कर रहे थे। इस गैस रिसाव से लगभग 1 किलोमीटर के दायरे में रह रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। अब स्थिति को प्रशासन ने नियंत्रण में कर लिया है। हादसे में 40 लोग बीमार हो गए है। जिनमें एक की अस्पताल लाने के दौरान ‘मौत हो गई है। जो पटना के मनेर का रहने वाला बताया गया है।