कल केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के साथ पटना से एक ही गाड़ी पर बाहर निकले और मोकामा में जाकर रोड शो किया. और शक्ति प्रदर्शन किया. लेकिन आज मंत्री अशोक चौधरी की आवाज पर जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे तो पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह उनका इंतजार कर रहे थे. और दोनों की मुलाकात हुई अनंत सिंह ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया. नीतीश कुमार ने भी हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया अदा किया और यह वीडियो सामने आ गया है. जिन दोनों दिन का यह वीडियो बता रहा है. कि कहीं ना कहीं अनंत सिंह को लेकर जनता दल यूनाइटेड की एक बड़ी चौकड़ी उनके टिकट को लेकर पूरी गोलबंदी नीतीश कुमार से कर रही है।
पीएम मोदी ने मन की बात में किया बड़ा एलान, कहा UPSC के असफल उम्मीदवारों को मिलेगा नया मौका
अनंत सिंह के जेल जाने के बाद खाली हुई सीट पर नीलम देवी को राजद ने टिकट दिया था। लेकिन, बीजेपी संग सरकार के फ्लोर टेस्ट में नीलम देवी जदयू के खेमे में आ गईं। अनंत सिंह भी नीतीश कुमार की खुलकर प्रशंसा करते हैं। कहा जाता है कि सरकार की मदद से ही अनंत सिंह को एके 47 केस में बेल मिली थी। रविवार को नीतीश कुमार से अनंत सिंह की मुलाकात को सियासी नजरिए से बेहद अहम माना जा रहा है।जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह अनंत सिंह अशोक चौधरी के आवास पर मिलने गए थे। सीएम भी वहीं पहुंच गए। अशोक चौधरी की मौजूदगी में अनंत सिंह और नीतीश कुमार आमने सामने आए। अनंत सिंह ने आगे बढ़कर नीतीश कुमार का अभिवादन किया। नीतीश कुमार ने भी हाथ जोड़कर जवाब दिया। दोनों एक दूसरे के आमने सामने मुस्काते हुए नजर आए। इस मुलाकात को मोकामा सीट पर अनंत सिंह की दावेदारी को पुख्ता करता नजर आ रहा है।























