• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
बिहार में अच्छी सड़कें हैं, कानून का राज है, तभी विपक्ष के नेता बिना डर के आराम से घूम रहे हैं: संजय कुमार झा

बिहार में अच्छी सड़कें हैं, कानून का राज है, तभी विपक्ष के नेता बिना डर के आराम से घूम रहे हैं: संजय कुमार झा

August 30, 2025
Home Ministry Naxal Report Lok Sabha Photo Naxalism India 2026 Elimination Chart Maoist Surrender and Rehabilitation Program Image

Census 2027 में जाति का डेटा होगा दर्ज.. नित्यानंद राय ने खत्म किया भ्रम, दूसरे चरण में होगी Caste Enumeration

February 4, 2026
Patna NEET student death investigation, Bihar CBI probe student death, Patna hostel suspicious death case

पटना NEET छात्रा मौत मामला.. ओवरडोज से यौन हिंसा तक, CBI जांच में कैसे बदली पूरी कहानी

February 4, 2026
बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई 2025 2.28 लाख अपराधी गिरफ्तार बिहार हार्डकोर अपराधियों की गिरफ्तारी बिहार पुलिस नक्सली गिरफ्तार बिहार 2025 अवैध हथियार बरामदगी बिहार पुलिस

बिहार में गर्ल्स हॉस्टल अब हाई-सिक्योरिटी ज़ोन.. छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय का सख्त एक्शन प्लान

February 4, 2026
Sanjay Kumar Jha speaking in Rajya Sabha on children smartphone use, बच्चों के स्मार्टफोन उपयोग पर राज्यसभा चर्चा, social media regulation for kids India

बच्चों के लिए सोशल मीडिया और स्मार्टफोन उपयोग पर नियंत्रण आवश्यक: संजय कुमार झा

February 4, 2026
संजय कुमार झा राज्यसभा भाषण, ODOP और मेरा गाँव मेरी धरोहर योजना, बिहार ओडीओपी उत्पाद, ग्रामीण भारत सांस्कृतिक विरासत, एक जिला एक उत्पाद संसद चर्चा

‘उत्पाद से पहचान तक’: संसद में संजय झा का विजन.. ‘मेरा गांव मेरी धरोहर’ के संगम से बदलेगा ग्रामीण भारत का भविष्य

February 4, 2026
Tejashwi Yadav at RJD office, RJD headquarters decoration, Tejashwi Yadav national executive president, Bihar politics RJD event

तेजस्वी यादव के स्वागत के लिए सज रहा RJD कार्यालय.. 7 फरवरी को ऑफिस पहुंचेंगे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

February 4, 2026
पटना बने पाटलिपुत्र- बिहार के सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाई नाम बदलने की मांग

पटना बने पाटलिपुत्र- बिहार के सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाई नाम बदलने की मांग

February 4, 2026
संजय लीला भंसाली की नई फिल्म दो दीवाने सहर में का ट्रेलर लॉन्च! श और स के पेंच में फंसेंगे सिद्धांत-मृणाल

संजय लीला भंसाली की नई फिल्म दो दीवाने सहर में का ट्रेलर लॉन्च! श और स के पेंच में फंसेंगे सिद्धांत-मृणाल

February 4, 2026
बिहार BTSC वर्क इंस्पेक्टर भर्ती 2025 में बड़ी अपडेट! आवेदन की तिथि बढ़ाई गई, अब 8 फरवरी 2026 तक करें अप्लाई

बिहार BTSC वर्क इंस्पेक्टर भर्ती 2025 में बड़ी अपडेट! आवेदन की तिथि बढ़ाई गई, अब 8 फरवरी 2026 तक करें अप्लाई

February 4, 2026
पटना हाई कोर्ट से संतोष कुमार सुमन को बड़ी राहत: 8 साल पुराना क्रिमिनल केस रद्द, जीतन राम मांझी के बेटे को मिली क्लीन चिट

पटना हाई कोर्ट से संतोष कुमार सुमन को बड़ी राहत: 8 साल पुराना क्रिमिनल केस रद्द, जीतन राम मांझी के बेटे को मिली क्लीन चिट

February 4, 2026
पटना में सरावगी का बड़ा हमला: राहुल गांधी की सोच नकारा, लोकसभा में ओछी हरकतें

पटना में सरावगी का बड़ा हमला: राहुल गांधी की सोच नकारा, लोकसभा में ओछी हरकतें

February 4, 2026
तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान: जनशक्ति जनता दल बंगाल में लड़ेगी चुनाव, गठबंधन पर जल्द फैसला!

तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान: जनशक्ति जनता दल बंगाल में लड़ेगी चुनाव, गठबंधन पर जल्द फैसला!

February 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राजनीति

बिहार में अच्छी सड़कें हैं, कानून का राज है, तभी विपक्ष के नेता बिना डर के आराम से घूम रहे हैं: संजय कुमार झा

by RaziaAnsari
August 30, 2025
in राजनीति
0
बिहार में अच्छी सड़कें हैं, कानून का राज है, तभी विपक्ष के नेता बिना डर के आराम से घूम रहे हैं: संजय कुमार झा
506
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

‘इस वर्ष का बिहार विधानसभा चुनाव सिर्फ यह तय नहीं करेगा कि अगले 5 साल के लिए कौन मुख्यमंत्री होगा, बल्कि यह भी तय करेगा कि अगले 25 वर्षों के लिए बिहार के विकास की दशा और दिशा क्या होगी।‘ यह बात जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने शनिवार को बाजपट्टी (सीतामढ़ी) में एनडीए के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में कही।

संजय कुमार झा ने कहा कि नीतीश कुमार जी ने बिहार के विकास और जनता की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया है। पिछले 20 वर्षों में बिहार के जो कुछ लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को वोट नहीं दे पाये हैं, वे भी जब पुराने दिनों को याद करते हैं तो यही कहते हैं कि पूरे राज्य में अच्छी सड़कों का जाल बिछा है, भरपूर बिजली मिल रही है, सबको सुविधा और सम्मान मिल रहा है, यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की ही देन है। नीतीश कुमार जी ने बिना किसी भेदभाव के राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को हर माह 125 यूनिट फ्री बिजली की सौगात दी है।

इससे राज्य के ज्यादातर उपभोक्ताओं का बिजली बिल जीरो हो गया है। सभी पेंशनधारियों के लिए मासिक पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ा कर 1100 रुपये कर दी गई है। इसलिए मैं आह्वान करता हूं कि बिहार के जिन कुछ लोगों ने अब तक उन्हें वोट नहीं दिया है, वे भी इस बार के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार जी को वोट देकर उनके द्वारा 20 वर्षों में किये गये विकास कार्यों का इनाम जरूर दे दें।

संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने पूरे राज्य में अच्छी सड़कों का जाल बिछाया है और कानून का राज स्थापित किया है, तभी विपक्ष के नेता बिना किसी डर के आराम से घूम रहे हैं। इसी बिहार में नीतीश कुमार जी ने जब वर्ष 2005 के जुलाई-अगस्त में ‘न्याय यात्रा’ की थी, तब कई जिलों में उन्हें नाव से जाना पड़ा था। उत्तर बिहार के हजारों गांवों में, जहां 2005 से पहले बरसात के दिनों में जाने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा था, आज लोग वाहन से आसानी से पहुंच रहे हैं। यह राज्य में बाढ़ का प्रभाव कम करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा किये गये कामों के कारण संभव हो पाया है।

Related Post

संजय कुमार झा राज्यसभा भाषण, ODOP और मेरा गाँव मेरी धरोहर योजना, बिहार ओडीओपी उत्पाद, ग्रामीण भारत सांस्कृतिक विरासत, एक जिला एक उत्पाद संसद चर्चा

‘उत्पाद से पहचान तक’: संसद में संजय झा का विजन.. ‘मेरा गांव मेरी धरोहर’ के संगम से बदलेगा ग्रामीण भारत का भविष्य

February 4, 2026
पटना बने पाटलिपुत्र- बिहार के सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाई नाम बदलने की मांग

पटना बने पाटलिपुत्र- बिहार के सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाई नाम बदलने की मांग

February 4, 2026

संजय लीला भंसाली की नई फिल्म दो दीवाने सहर में का ट्रेलर लॉन्च! श और स के पेंच में फंसेंगे सिद्धांत-मृणाल

February 4, 2026

बिहार BTSC वर्क इंस्पेक्टर भर्ती 2025 में बड़ी अपडेट! आवेदन की तिथि बढ़ाई गई, अब 8 फरवरी 2026 तक करें अप्लाई

February 4, 2026

संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा आरक्षण दिये जाने के कारण बिहार की पंचायती राज संस्थाओं में 57 प्रतिशत महिला प्रतिनिधि हैं। नौकरियों में आरक्षण मिलने के कारण बिहार पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या देश में सबसे अधिक है। महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए, मुख्यमंत्री जी ने अब सभी सभी इच्छुक परिवारों की एक-एक महिला को अपना काम शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये देने का फैसला किया है। इस राशि से उनके द्वारा शुरू रोजगार की समीक्षा कर आगे और दो लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी। यह राज्य की आधी आबादी के हित में शुरू की गई एक क्रांतिकारी योजना है।

मधुबनी में विधायक हरिभूषण ठाकुर पर जनता का गुस्सा, विकास के मुद्दे पर घिरे

संजय कुमार झा ने कहा कि इस समय बिहार के विकास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भी विशेष ध्यान है। पिछले दो वर्षों के केंद्रीय बजट में बिहार को विशेष सहायता दी गई है। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने उद्योग और निवेश को आकर्षित करने के लिए पिछले दिनों विशेष सहायता पैकेज को मंजूरी दी है। अब अगले पांच साल में केंद्र और राज्य की एनडीए की डबल इंजन सरकार का पूरा फोकस बिहार में उद्योग लगाने, निवेश बढ़ाने और मुख्यमंत्री जी के निश्चय के अनुसार एक करोड़ लोगों को नौकरी या रोजगार देने पर होगा। इससे अगला पांच साल बिहार के विकास का स्वर्णिम काल होगा और अगले 25 वर्षों के विकास का मजबूत आधार तैयार करेगा।

आरा में राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा में NDA के बड़े नेता मंत्री.. कुर्सी देखकर बढ़ गई हलचल !

संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी अपनी ‘प्रगति यात्रा’ के क्रम में पूरे राज्य में घूम कर सभी जिलों को विकास योजनाओं की सौगात दी। इसी क्रम में जगत जननी मां जानकी की प्राकट्य स्थली पुनौराधाम में भव्य जानकी मंदिर के निर्माण की घोषणा की, जिसका काम शुरू हो चुका है। संजय कुमार झा ने बताया कि एनडीए का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चल रहा है। इसके लिए पांचो घटक दलों के नेताओं की कुल 14 टीमें बनाई गई हैं और यह कार्यक्रम 22 सितंबर तक चलेगा। हमलोग राज्य में जहां भी जा रहे हैं, जो माहौल देख रहे हैं, उससे एनडीए को 225 से अधिक सीटें मिलना तय लग रहा है। सम्मेलन में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और सांसद देवेश चंद्र ठाकुर सहित एनडीए के पांचो दलों के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Tags: BiharBihar NewsBiharNewsBJPCmNitishKumarPatnanewsसंजय कुमार झा
Share202Tweet127
RaziaAnsari

RaziaAnsari

Related Posts

संजय कुमार झा राज्यसभा भाषण, ODOP और मेरा गाँव मेरी धरोहर योजना, बिहार ओडीओपी उत्पाद, ग्रामीण भारत सांस्कृतिक विरासत, एक जिला एक उत्पाद संसद चर्चा

‘उत्पाद से पहचान तक’: संसद में संजय झा का विजन.. ‘मेरा गांव मेरी धरोहर’ के संगम से बदलेगा ग्रामीण भारत का भविष्य

by RaziaAnsari
February 4, 2026
0

संसद में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा का संबोधन केवल एक योजना के समर्थन...

पटना बने पाटलिपुत्र- बिहार के सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाई नाम बदलने की मांग

पटना बने पाटलिपुत्र- बिहार के सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाई नाम बदलने की मांग

by Bobby Mishra
February 4, 2026
0

बिहार के सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान सदन में पटना का नाम बदलकर...

संजय लीला भंसाली की नई फिल्म दो दीवाने सहर में का ट्रेलर लॉन्च! श और स के पेंच में फंसेंगे सिद्धांत-मृणाल

संजय लीला भंसाली की नई फिल्म दो दीवाने सहर में का ट्रेलर लॉन्च! श और स के पेंच में फंसेंगे सिद्धांत-मृणाल

by Bobby Mishra
February 4, 2026
0

संजय लीला भंसाली की प्रोडक्शन 'दो दीवाने सहर में' का ऑफिशियल ट्रेलर लॉन्च हो चुका है! यह फिल्म रोमांटिक ड्रामा...

बिहार BTSC वर्क इंस्पेक्टर भर्ती 2025 में बड़ी अपडेट! आवेदन की तिथि बढ़ाई गई, अब 8 फरवरी 2026 तक करें अप्लाई

बिहार BTSC वर्क इंस्पेक्टर भर्ती 2025 में बड़ी अपडेट! आवेदन की तिथि बढ़ाई गई, अब 8 फरवरी 2026 तक करें अप्लाई

by Bobby Mishra
February 4, 2026
0

बिहार BTSC की वर्क इंस्पेक्टर (मैकेनिकल) भर्ती 2025 का इंतज़ार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. BTSC ने वर्क...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.