CHATRA : चतरा में धार्मिक माहौल को खराब करने की कोशिश की गई है। टंडवा थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन धार्मिक स्थल पर असामाजिक तत्वों ने प्रतिबंधित मांस फेंक दिया है। साथ ही एक धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा गया है। जिसमें एक समुदाय के लोगों को धार्मिक स्थल नहीं बनाने की चेतावनी दी है। वहीं ऐसा ना करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गयी है। इस पर्चा के माध्यम से असामाजिक तत्वों के द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम दिये जाने की धमकी एक समुदाय के लोगों को दी है। धार्मिक स्थल पर ऐसे कुकृत्य को लेकर पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। ग्रामीण इसे लेकर आक्रोशित नजर आ रहे हैं। वहीं इस मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माणाधीन धार्मिक स्थल का मुआयना किया। इसके अलावा तनाव को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवियों की मदद से ग्रामीणों से बात की गई। प्रशासन और धर्मगुरु की अपील से लोग थोड़ा शांत हुए। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रतिबंधित मांस और धमकी भरे पर्चे को जब्त कर सौहार्द बिगाड़ने में शामिल अपराधियों की धरपकड़ में जुट गई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। लेकिन इस घटना से एक समुदाय के धार्मिक संगठन के लोगों में खासा आक्रोश है। धार्मिक संगठन के लोगों ने पुलिस प्रशासन से 24 घंटे के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। नहीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
बिहार के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: 6 नई ट्रेनों की तैयारी, वंदे भारत स्लीपर समेत सुपरफास्ट सुविधाएं जल्द
बिहार के रेल यात्रियों के लिए यह साल बेहद खास होने जा रहा है। रेलवे इस साल प्रदेश को 6...