रांची: गुजरते हुए इस वर्ष के अंतिम पड़ाव में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने विधी व्यवस्था को लेकर कड़े सवाल उठाए हैं। झारखंड में बढ़ते अपराध के ग्राफ का लेकर विपक्ष के नेता ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में प्रतिदिन औसतन 5 लोगों की हत्या हो रही है। SCRB द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक, इस वर्ष जनवरी से अक्तुबर तक के बीच 1400 लोगों की हत्या की जा चुकी है। इस दौरान सिर्फ आमलोग ही नहीं बल्कि पुलिस अधिकारी, अधिवक्ता और जनप्रतिनिधि भी असमय मौत के घाट उतार दिए गए हैं। झारखंड में अपराध का ग्राफ चिंताजनक रूप से ऊपर चढ़ रहा है। विधि व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखना राज्य सरकार की जिम्मेवारी है, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नागरिकों की सुरक्षा में बुरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। झारखंड में बढ़ता अपराध आमलोगों के जेहन में खौफ पैदा कर रहा है। अगर तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो राज्य की स्थिति और भयावह हो सकती है। राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को अपराध नियंत्रण के लिए मजबूत इच्छाशक्ति के साथ ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है।
सम्राट चौधरी का सख्त संदेश.. अपराध, माफिया और मनचलों पर बिहार में अब चलेगी ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति
बिहार में कानून-व्यवस्था (Bihar Zero Tolerance) पर नई सरकार के कड़े तेवर साफ नजर आने लगे हैं। गृह मंत्री सम्राट...




















