यूक्रेन में फंसे बिहारी छात्रों की वापसी पर सबकी निगाहें टिकी हैं। अब तक आधा दर्जन से अधिक विद्यार्थियों की घर वापसी भी हुई, मगर कई परिवारों की नींद अब भी गायब है। मझौलियां निवासी अमित कुमार उर्फ प्रिंस यूक्रेन में बंकर में छिपकर अपनी जान बचा रहा है। एक हफ्ते से अपने दोस्तों के साथ वह बंकर में छिपा है। मकान मालिक हर दिन बंकर से बाहर निकलने की धमकी दे रहा है। ऐसे में उसकी मां और दादी की आंखों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
पति को कोस रहीं रीता
प्रिंस के पिता अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि उनके बेटे के पास खाने-पीने का भी सामान नहीं है। वो और उसके दोस्तों की हालत खराब हो रही है। यहां गांव में सबसे बुरी हालत प्रिंस की दादी कमला देवी का है। शनिवार से पोते से उनकी बात नहीं हो पा रही है। प्रिंस की मां रीता देवी बेहद मायूस हैं। वो बार-बार पति को कोस रही और कह रहीं कि प्रिंस को विदेश क्यों भेजा?
यह भी पढ़ें : चिराग ने माना नीतीश को अपनी जान का दुश्मन !