बिहार में जनप्रतिनिधियों पर हमले का सिलसिला नहीं रुक रहा है। सहरसा में मुखिया की हत्या के बाद अब भोजपुर में सरपंच को गोली मार दी गई है। घायल सरपंच पति भाजपा के महामंत्री रह चुके हैं। अभी सरपंच संघ के उपाध्यक्ष हैं। इन पर हमले का आरोप शराब माफियाओं पर लगाया गया है।
बाइक सवार तीन अपराधियों ने मारी गोली
हरदिया पंचायत की सरपंच के पति दिनेश पांडेय को बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली मारी है। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है। घटना हरदिया गांव के पास की है। यहां सोमवार देर शाम वारदात को अंजाम दिया गया। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। गोली मारने का कारण पता नहीं चल सका है। कारण पता चलने के बाद अपराधियों को ढूंढना मुश्किल नहीं होगा।