जिले में बाढ़ का कहर जारी है। कई इलाकें अब भी बाढ़ की चपेट में है। लोगों को ऊंचे जगहों का सहारा लेना पड़ रहा है। सरकारी स्तर पर राहत अभियान तो चलाया जा रहा है, साथ ही समाज सेवी संस्थान भी मदद कर रहे हैं. इसी बीच गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के भरथुआ गांव में भोजपुरी फिल्म जगत के जानेमाने अभिनेता खेसारी लाल यादव ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।
मुजफ्फरपुर में टूटा बांध… किसानों की फसलें बर्बाद, 1000 से अधिक लोग प्रभावित
बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामाग्री जैसे खाने का सामान, कपड़े, पानी, मोमबत्ती, चूड़ा मिट्ठा, बिस्कुट का वितरण किया। इस दौरान अभिनेता खेसारी लाल यादव ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और कहा कि आपकी हर तकलीफ में हम मदद करेंगे। साथ ही खेसारी ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को सुना। बता दें, मौके पर औराई पुलिस भी मौजूद थी।

इस बीच खेसारी लाल यादव ने एक्स पर एक पोस्ट भी किया, उसमें उन्होंने लिखा कि खेसारी सिर्फ़ पोस्ट नहीं करता हैं संदीप जी, शूटिंग से कैसे भी छुट्टी लेकर टीम के साथ ग्राउंडज़ीरो से मदद करता हैं अपने क्षमता अनुसार। अपने प्यारे जनता के लिए हम जान लगा देम आपन। ठीक हैं