बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी की सोच को “नकारा” करार देते हुए कहा कि वे और उनके सांसद लोकसभा में “ओछी हरकतें” करते हैं।सरावगी ने पटना में मीडिया से बातचीत में कहा, “राहुल गांधी जी की सोच नकारा सोच है। वे और उनके सांसद लोकसभा में ओछी हरकत करते हैं… प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत संबंध के आधार पर अमेरिका ने टैरिफ 25% से कम करके 18% कर दिया। प्रधानमंत्री की स्वीकार्यता बढ़ रही है।”
तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान: जनशक्ति जनता दल बंगाल में लड़ेगी चुनाव, गठबंधन पर जल्द फैसला!
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंतरराष्ट्रीय छवि और कूटनीतिक सफलता की तारीफ की। सरावगी का दावा है कि अमेरिका के साथ हालिया व्यापार समझौते में टैरिफ में कमी प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत संबंधों और बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता का नतीजा है।सरावगी ने आगे कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस की ओर से की जा रही आलोचना देशहित में नहीं है, बल्कि यह उनकी नकारात्मक सोच को दर्शाती है।






















