बिहार BTSC की वर्क इंस्पेक्टर (मैकेनिकल) भर्ती 2025 का इंतज़ार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. BTSC ने वर्क इंस्पेक्टर (मैकेनिकल) के 493 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। पहले लास्ट डेट 12 जनवरी 2026 थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 8 फरवरी 2026 कर दिया गया है।
जिन लोगों से पहले आवेदन छूट गया था, उनके लिए अब अप्लाई करने की डेट बढ़ा दी गई है. यानी अब आपको एक और मौका मिल रहा है बिहार में सरकारी नौकरी पाने का. यह रिक्रूटमेंट बिहार सरकार के अलग-अलग डिपार्टमेंट में मैकेनिकल वर्क इंस्पेक्टर के पोस्ट के लिए है.
कैंडिडेट्स BTSC के ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. बीटीएससी वर्क इंस्पेक्टर के पोस्ट पर कुल 493 पदों की भर्तियां निकली है. ऑनलाइन अप्लाई 12 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई थी. अप्लाई करने की लास्ट डेट 12 जनवरी 2026 तक थी, जिसे बढ़ाकर 8 फरवरी कर दी गई है. फीस जमा करने की लास्ट डेट भी यही है. वर्क इंस्पेक्टर (मैकेनिकल) एग्जाम के लिए एग्जाम पैटर्न को समझना बहुत जरूरी है. जब तक कैंडिडेट्स को यह पता नहीं होगा कि परीक्षा में किस तरह के सवाल पूछे जाएंगे, कितने नंबर के होंगे और किन सब्जेक्ट्स से आएंगे, तब तक सही तैयारी करना मुश्किल हो जाता है. एग्जाम CBT मोड पर लिया जाता है. इसमें MCQ बेस्ड क्वेश्चन पूछे जाते हैं और टोटल 100 मार्क्स का एग्जाम होता है.






















