बिहार उपचुनाव (Bihar By Election) की चार सीटों पर 13 नवंबर को हुए मतदान के बाद आज नतीजे सामने आएंगे। चारों विधानसभा सीटों पर एक चरण में 13 नवंबर को मतदान हुआ था। वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गयी। इन चारों सीटों पर मुकाबला लगभग त्रिकोणीय है। बिहार में चार विधानसभा सीटों इमामगंज, बेलागंज, तरारी और रामगढ़ पर उपचुनाव हुए थे। इनमें से दो सीटें इमामगंज और बेलागंज गया जिले में हैं। रामगढ़ विधानसभा सीट कैमूर जिले में आती है।
वहीं, तरारी विधानसभा सीट भोजपुर जिले में आती है। वोटिंग की बात की जाये तो बिहार उपचुनाव की चारों सीटों पर कुल 52.84% मतदान हुआ था। इसमें सबसे अधिक रामगढ़ में 58.68 प्रतिशत, बेलागंज में 52.10%, इमामगंज में 51.68 प्रतिशत और तरारी विधानसभा में 50.10% मतदान हुए थे।
झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे- अपडेट : LIVE
इमामगंज उपचुनाव प्रथम राउंड की गिनती में में राजद के रौशन मांझी आगे चल रहे हैं। उनको अबतक 6135 2 मिले हैं। वहीं, जन सुराज के जीतेन्द्र पासवान को 3468 मिला हैं। तीसरे पर नंबर पर हम की दीपा मांझी चल रही हैं, जिनको 3187 मिले हैं।