बिहार में शिक्षा विभाग की नाकामी एक बार फिर से झलक रही है। दरअसल किशनगंज में बिहार शिक्षा बोर्ड के सातवीं कक्षा के परीक्षा में एक सवाल पूछा गया। पूछे गए सवाल निश्चित तौर से सही नहीं था। लेकिन इस गलती को लेकर भाजपा ने बिहार में शिक्षा विभाग पर एक बार फिर सवाल उठाया है। BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बिहार सरकार एवं JDU पर निशाना साधा है।
शराबबंदी कानून को लेकर हाईकोर्ट की टिप्पणी, इस कानून से बर्बाद हो रहे युवा
क्या था वह सवाल
किशनगंज में बिहार शिक्षा बोर्ड में 7वीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्नपत्र के एक भाग में खाली स्थानों को भरने का प्रशन्न पूछा गया। पूछे गए सवाल में लिखा था कि इन देशों के लोग को क्या कहते है। लिस्ट में चाइना था जिसे चाइनीज कहते है। ठीक वैसे ही नेपाल, इंग्लैंड के साथ भारत का तो जिक्र किया ही गया है। साथ- साथ कश्मीर के लोगों को क्या कहते है। यह भी सवाल सामने आया। बल्कि उस प्रश्न में देशों के अलावा किसी राज्य का नाम नहीं शामिल था लेकिन मात्र एक कश्मीर को जोड़ा गया। पूछे गए इस सवाल से सियासी काफी तेज हो गई। और संजय जायसवाल ने भी खोब विरोध किया।

संजय जायसवाल ने साधा निशाना
संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार सरकार के सरकारी पदाधिकारी और साथ ही बिहार सरकार कश्मीर को भारत का अंग नहीं मानती है। साथ ही उन्होंने JDU पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार सरकार के इन अफसरों का एक ही सपना है कि 2047 में बिहार के पूर्वांचल को कम से कम हम इस्लामिक राष्ट्र में बदल दें। उन्होंने रबड़ स्टांप का जिक्र करते हुए नीतीश कुमार को कहा कि रबर स्टैंप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह हैसियत भी नहीं है कि इस सरकारी कर्मचारी पर कोई कार्रवाई कर सकें। क्योंकि पीएफआई समर्थक, सरकारी कर्मचारियों के बदौलत ही वह मुख्यमंत्री हैं।
शिक्षा मंत्री ने दिया बयान
प्रश्नपत्र वायरल मामले में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर प्रसाद ने भी अपनी बात रखी है। चंद्रशेखर प्रसाद ने DM को जांच का आदेश दिया है। साथ ही मामले पर कार्रवाई की बात कही है। वही मुस्लिम इलाके के स्कूल में शुक्रवार को छुट्टी देने के सवाल पर शिक्षामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि छुट्टी के मामले में पूरे राज्य में एक ही कानून चलेगा। कोई अलग से छुट्टी नहीं होगी। रविवार को ही सभी स्कूलों में छुट्टी होगी।