बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025 Voting) के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता राज्य की 122 सीटों पर कुल 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। यह चुनावी प्रक्रिया बिहार की राजनीति के लिए अहम मोड़ पर है, क्योंकि इस चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्री भी चुनावी मैदान में हैं।
पप्पू यादव, शाहनवाज़ हुसैन समेत कई नेता पहुंच रहे मतदान करने.. आम वोटरों में भी उत्साह
122 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 14.55 प्रतिशत वोटिंग हुई है। गयाजी में सबसे ज्यादा 15.97 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि सबसे कम भागलपुर में 13.43 प्रतिशत मतदान हुआ है।चुनाव आयोग ने २ घंटे का मतदान प्रतिशत जारी किया है। यह परसेंटेज पहले चरण की तुलना में अधिक आया है। देखें अब तक कहां कितनी वोटिंग हुई है..

पूर्णिया के सातों विधानसभा में सुबह 9:00 बजे तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में दर्ज किया गया अनुमानित मतदान 15.54 प्रतिशत निम्नलिखित है। जिसमें
विधानसभा नवीनतम अपडेटेड
अमौर 14.66%
बायसी 15.33%
कसबा 15.77%
बनमनखी 15.65%
रुपौली 15.27%
धमदाहा 16.05%
पूर्णिया सदर 16.08%
जहानाबाद विधानसभा में-13.56
घोसी-13.48
मखदुमपुर- 14.46
मतदान प्रतिशत
अरवल- 14.87
कुर्था-15.04























