• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

43वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में बिहार को मिला गोल्ड मेडल

November 27, 2024
Patna NEET student death investigation, Bihar CBI probe student death, Patna hostel suspicious death case

पटना NEET छात्रा मौत मामला.. ओवरडोज से यौन हिंसा तक, CBI जांच में कैसे बदली पूरी कहानी

February 4, 2026
बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई 2025 2.28 लाख अपराधी गिरफ्तार बिहार हार्डकोर अपराधियों की गिरफ्तारी बिहार पुलिस नक्सली गिरफ्तार बिहार 2025 अवैध हथियार बरामदगी बिहार पुलिस

बिहार में गर्ल्स हॉस्टल अब हाई-सिक्योरिटी ज़ोन.. छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय का सख्त एक्शन प्लान

February 4, 2026
Sanjay Kumar Jha speaking in Rajya Sabha on children smartphone use, बच्चों के स्मार्टफोन उपयोग पर राज्यसभा चर्चा, social media regulation for kids India

बच्चों के लिए सोशल मीडिया और स्मार्टफोन उपयोग पर नियंत्रण आवश्यक: संजय कुमार झा

February 4, 2026
संजय कुमार झा राज्यसभा भाषण, ODOP और मेरा गाँव मेरी धरोहर योजना, बिहार ओडीओपी उत्पाद, ग्रामीण भारत सांस्कृतिक विरासत, एक जिला एक उत्पाद संसद चर्चा

‘उत्पाद से पहचान तक’: संसद में संजय झा का विजन.. ‘मेरा गांव मेरी धरोहर’ के संगम से बदलेगा ग्रामीण भारत का भविष्य

February 4, 2026
Tejashwi Yadav at RJD office, RJD headquarters decoration, Tejashwi Yadav national executive president, Bihar politics RJD event

तेजस्वी यादव के स्वागत के लिए सज रहा RJD कार्यालय.. 7 फरवरी को ऑफिस पहुंचेंगे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

February 4, 2026
पटना बने पाटलिपुत्र- बिहार के सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाई नाम बदलने की मांग

पटना बने पाटलिपुत्र- बिहार के सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाई नाम बदलने की मांग

February 4, 2026
संजय लीला भंसाली की नई फिल्म दो दीवाने सहर में का ट्रेलर लॉन्च! श और स के पेंच में फंसेंगे सिद्धांत-मृणाल

संजय लीला भंसाली की नई फिल्म दो दीवाने सहर में का ट्रेलर लॉन्च! श और स के पेंच में फंसेंगे सिद्धांत-मृणाल

February 4, 2026
बिहार BTSC वर्क इंस्पेक्टर भर्ती 2025 में बड़ी अपडेट! आवेदन की तिथि बढ़ाई गई, अब 8 फरवरी 2026 तक करें अप्लाई

बिहार BTSC वर्क इंस्पेक्टर भर्ती 2025 में बड़ी अपडेट! आवेदन की तिथि बढ़ाई गई, अब 8 फरवरी 2026 तक करें अप्लाई

February 4, 2026
पटना हाई कोर्ट से संतोष कुमार सुमन को बड़ी राहत: 8 साल पुराना क्रिमिनल केस रद्द, जीतन राम मांझी के बेटे को मिली क्लीन चिट

पटना हाई कोर्ट से संतोष कुमार सुमन को बड़ी राहत: 8 साल पुराना क्रिमिनल केस रद्द, जीतन राम मांझी के बेटे को मिली क्लीन चिट

February 4, 2026
पटना में सरावगी का बड़ा हमला: राहुल गांधी की सोच नकारा, लोकसभा में ओछी हरकतें

पटना में सरावगी का बड़ा हमला: राहुल गांधी की सोच नकारा, लोकसभा में ओछी हरकतें

February 4, 2026
तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान: जनशक्ति जनता दल बंगाल में लड़ेगी चुनाव, गठबंधन पर जल्द फैसला!

तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान: जनशक्ति जनता दल बंगाल में लड़ेगी चुनाव, गठबंधन पर जल्द फैसला!

February 4, 2026
बिहार स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: सहरसा मॉडल अस्पताल में घंटों बिजली फेल, डॉक्टर मोबाइल की रोशनी में कर रहे ऑपरेशन-इलाज!

बिहार स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: सहरसा मॉडल अस्पताल में घंटों बिजली फेल, डॉक्टर मोबाइल की रोशनी में कर रहे ऑपरेशन-इलाज!

February 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

43वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में बिहार को मिला गोल्ड मेडल

by
November 27, 2024
in Uncategorized
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में संपन्न भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला के 43वें संस्करण में बिहार ने अपने शानदार प्रदर्शनी के लिए गोल्ड मेडल जीता है। आज शाम आयोजित सम्मान समारोह में बिहार के प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी श्री निखिल धनराज निपाणीकर को यह मेडल प्रदान किया गया। इस दौरान उद्योग विभाग की सचिव श्रीमती वंदना प्रेयसी और उद्योग निदेशक श्री आलोक रंजन घोष भी उपस्थित थे।

मेडल जितने पर खुशी जाहिर करते हुए श्रीमती वंदना प्रेयसी ने कहा, ” गोल्ड मेडल के माध्यम से हमारे प्रयासों की सराहना के लिए हम आईआईटीएफ के प्रति सम्मान प्रकट करते हैं। पिछले कुछ सालों में बिहार ने अभूतपूर्व प्रगति की है। हम 2047 तक बिहार को एक विकसित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके अनुरूप इन्वेस्टमेंट-फ्रेंडली पॉलिसीस को लागू कर रहे हैं। मुझे यह बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि बिहार में लगातार निवेश बढ़ रहा है। हम निवेशकों को एक विकसित बिहार बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं।”

आलोक रंजन घोष ने कहा, “बिहार को मिला यह सम्मान हमारे लिए काफी उत्साहजनक है। यह 2047 के विकास लक्ष्यों के प्रति हमारे प्रयासों को और मजबूत करेगा। अपने कला और संस्कृति के लिए जाना जाने वाला बिहार आज निवेशकों की भी पहली पसंद बन गया है। राज्य का विकास निवेशकों के लिए नित नए अवसर प्रदान कर रहा है।”

सम्मान से अभिभूत, निखिल धनराज निपाणीकर ने कहा, “बिहार को मिला यह सम्मान बिहार की कला, संस्कृति, और विरासत के प्रति लोगों के प्रेम और देश-विदेश में इसकी ख्याति को दर्शाता है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हम विकसित बिहार 2047 की संकल्पनों को स्पष्ट और बेहतर तरीके प्रस्तुत करने में सफल रहे। बिहार प्रगति के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है और हमें पूरी आशा है कि यह 2047 के विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेगा।” बीते रविवार को बिहार के माननीय उद्योग एवं पर्यटन मंत्री श्री नीतीश मिश्रा ने बिहार मंडप और सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया था, जो उस दिन खास आकर्षण का केंद्र था।

Related Post

Patna NEET student death investigation, Bihar CBI probe student death, Patna hostel suspicious death case

पटना NEET छात्रा मौत मामला.. ओवरडोज से यौन हिंसा तक, CBI जांच में कैसे बदली पूरी कहानी

February 4, 2026
बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई 2025 2.28 लाख अपराधी गिरफ्तार बिहार हार्डकोर अपराधियों की गिरफ्तारी बिहार पुलिस नक्सली गिरफ्तार बिहार 2025 अवैध हथियार बरामदगी बिहार पुलिस

बिहार में गर्ल्स हॉस्टल अब हाई-सिक्योरिटी ज़ोन.. छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय का सख्त एक्शन प्लान

February 4, 2026

बच्चों के लिए सोशल मीडिया और स्मार्टफोन उपयोग पर नियंत्रण आवश्यक: संजय कुमार झा

February 4, 2026

‘उत्पाद से पहचान तक’: संसद में संजय झा का विजन.. ‘मेरा गांव मेरी धरोहर’ के संगम से बदलेगा ग्रामीण भारत का भविष्य

February 4, 2026

बिहार इस साल पार्टनर स्टेट था, इसलिए बिहार मंडप को इस मेला के थीम विकसित भारत 2047 के अनुरूप तैयार किया गया था। उद्योग विभाग की सचिव श्रीमती वंदना प्रेयसी और उद्योग निदेशक आलोक रंजन घोष के दिशानिर्देशन में बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने उद्योग मित्र टीम की मदद से इस पूरे कार्यक्रम और प्रदर्शनी को मूर्त रूप दिया था।

बिहार मंडप में कुल मिलाकर 75 स्टाल था, जिसमें राज्य के हैंडलूम, खादी, और हस्तकरघा उत्पादों को प्रदर्शित किया गया था। नालंदा की बब्बन बूटी, भागलपुरी रेशम, मिथिला की मधुबनी पेंटिंग, पटना की टिकुली कला और अन्य कलाकृतियों को बिक्री और प्रदर्शन के लिए रखा गया था। मंडप को बिहार की विशेष सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के थीम के इर्द-गिर्द तैयार किया गया था। प्रवेश द्वार को “सभ्यता द्वार” के रूप में तैयार किया गया था, जो “विकसित बिहार 2047” के लोगो से सुसज्जित था।

मंडप के केंद्र में बिहार संग्रहालय था। इसकी दीवारों पर आधुनिक नालंदा विश्वविद्यालय की 3डी पेंटिंग और प्रतिष्ठित बुद्ध ब्रिज को भी प्रदर्शित किया गया था। अन्य दीवारें बिहार के प्रसिद्ध पद्मश्री कलाकारों द्वारा बनाई गई मधुबनी, मंजूषा और टिकुली कला से अलंकृत थी। मंडप में पारंपरिक कला रूपों-मधुबनी पेंटिंग, टेराकोटा कला और सिक्की शिल्प का प्रदर्शन किया गया था। इस इंटरैक्टिव डिस्प्ले के माध्यम से, आगंतुकों ने बिहार की समृद्ध कला को देखा और अनुभव किया!

इसके अलावा, बिहार मंडप के प्रदर्शनों में उद्यमिता और नवाचार को प्रदर्शित करने वाली मुख्यमंत्री उद्यमी योजना और स्टार्ट-अप बिहार जैसी राज्य की प्रमुख पहलों की झलकियाँ शामिल थीं। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना जैसे पहलों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर ध्यान ने समावेशी विकास के लिए बिहार की प्रतिबद्धता को उजागर किया।

आईटीपीओ के प्लास्टिक-मुक्त दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मंडप को पर्यावरण के अनुकूल डिजाइन किया गया था। सजावट में स्थानीय सामग्रियों का उपयोग किया गया था, जिसने पर्यावरण से जुड़ी जिम्मेदारी के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को दर्शाया।

Share198Tweet124

Related Posts

Patna NEET student death investigation, Bihar CBI probe student death, Patna hostel suspicious death case

पटना NEET छात्रा मौत मामला.. ओवरडोज से यौन हिंसा तक, CBI जांच में कैसे बदली पूरी कहानी

by RaziaAnsari
February 4, 2026
0

पटना में नीट (Patna NEET Student Death) की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदेहास्पद मौत अब सिर्फ एक असामान्य...

बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई 2025 2.28 लाख अपराधी गिरफ्तार बिहार हार्डकोर अपराधियों की गिरफ्तारी बिहार पुलिस नक्सली गिरफ्तार बिहार 2025 अवैध हथियार बरामदगी बिहार पुलिस

बिहार में गर्ल्स हॉस्टल अब हाई-सिक्योरिटी ज़ोन.. छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय का सख्त एक्शन प्लान

by RaziaAnsari
February 4, 2026
0

बिहार में उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्राओं की सुरक्षा लंबे समय से एक...

Sanjay Kumar Jha speaking in Rajya Sabha on children smartphone use, बच्चों के स्मार्टफोन उपयोग पर राज्यसभा चर्चा, social media regulation for kids India

बच्चों के लिए सोशल मीडिया और स्मार्टफोन उपयोग पर नियंत्रण आवश्यक: संजय कुमार झा

by RaziaAnsari
February 4, 2026
0

Digital Addiction: राज्यसभा में सांसद संजय कुमार झा ने बच्चों और किशोरों पर सोशल मीडिया तथा स्मार्टफोन के अनियंत्रित उपयोग...

संजय कुमार झा राज्यसभा भाषण, ODOP और मेरा गाँव मेरी धरोहर योजना, बिहार ओडीओपी उत्पाद, ग्रामीण भारत सांस्कृतिक विरासत, एक जिला एक उत्पाद संसद चर्चा

‘उत्पाद से पहचान तक’: संसद में संजय झा का विजन.. ‘मेरा गांव मेरी धरोहर’ के संगम से बदलेगा ग्रामीण भारत का भविष्य

by RaziaAnsari
February 4, 2026
0

संसद में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा का संबोधन केवल एक योजना के समर्थन...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.