• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

बिहार विधान परिषद चुनाव : 5 सीटों पर हार-जीत का पूरा खेल, दिमाग कर देगा फेल

April 6, 2023
हाजीपुर : पुलिस कस्टडी में कैदी की मौत.. परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

हाजीपुर : पुलिस कस्टडी में कैदी की मौत.. परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

July 3, 2025
अब भाजपा कार्यालय में सीएम नीतीश की एंट्री.. जगह-जगह लग गई फोटो

अब भाजपा कार्यालय में सीएम नीतीश की एंट्री.. जगह-जगह लग गई फोटो

July 3, 2025
‘बाबा-ए-कौम’ के बेटे तनवीर अंसारी राजद में शामिल.. तेजस्वी यादव ने दिलाई सदस्यता

‘बाबा-ए-कौम’ के बेटे तनवीर अंसारी राजद में शामिल.. तेजस्वी यादव ने दिलाई सदस्यता

July 3, 2025
‘सितारे ज़मीन पर’ 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार.. कमाई के मामले में ‘गजनी’ भी पीछे

‘सितारे ज़मीन पर’ 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार.. कमाई के मामले में ‘गजनी’ भी पीछे

July 3, 2025
नक़ल ही कर सकते हैं नीतीश कुमार.. तेजस्वी यादव ने कहा- हम NDA सरकार को इतना मजबूर कर देंगे कि..

20 महीनों में 20 दावे.. तेजस्वी यादव ने जारी किया घोषणा पत्र, नीतीश पर साधा निशाना

July 3, 2025
भारत में फिर बैन हुए पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट

भारत में फिर बैन हुए पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट

July 3, 2025
कोसी और सीमांचल के हक़ को.. मखाना बोर्ड को लेकर पप्पू यादव ने शुरू की लड़ाई

चुनाव आयोग के खिलाफ महायुद्ध छेड़ेंगे पप्पू यादव !.. बोले- वोटर पुनरीक्षण की नौटंकी बंद हो

July 3, 2025
CUET UG Result 2025 : परिणाम 4 जुलाई को होगा जारी

CUET UG Result 2025 : परिणाम 4 जुलाई को होगा जारी

July 3, 2025
PM मोदी को घाना का सर्वोच्च सम्मान दिया गया.. बोले- मिलकर आतंकवाद के खिलाफ काम करेंगे

PM मोदी को घाना का सर्वोच्च सम्मान दिया गया.. बोले- मिलकर आतंकवाद के खिलाफ काम करेंगे

July 3, 2025
IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में पहले दिन टीम इंडिया ने बनाए 310 रन.. शुभमन गिल ने लगाया शतक

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में पहले दिन टीम इंडिया ने बनाए 310 रन.. शुभमन गिल ने लगाया शतक

July 3, 2025
21 जुलाई से 21 अगस्त तक होगा संसद का मानसून सत्र

21 जुलाई से 21 अगस्त तक होगा संसद का मानसून सत्र

July 3, 2025
Raxaul-Haldia Expressway Map - बिहार का नया हाईवे Nitin Navin reviews highway projects - पथ निर्माण मंत्री की बैठक Ganga Bridge Construction - बेगूसराय में 4.5 किमी लंबा पुल Bihar-Jharkhand-West Bengal Connectivity - तीन राज्यों को जोड़ेगा एक्सप्रेसवे

रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे: बिहार से कोलकाता और नेपाल की यात्रा होगी आधी, 39,600 करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजना को मिली मंजूरी

July 3, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 3, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

बिहार विधान परिषद चुनाव : 5 सीटों पर हार-जीत का पूरा खेल, दिमाग कर देगा फेल

by
April 6, 2023
in Uncategorized
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार विधान परिषद की पांच सीटों पर हुए चुनाव ने पूरे बिहार की राजनीति का नया रूप दिखाया। किसी सीट पर कोई लहर नहीं दिखी। लेकिन किसी की बादशाहत बुलंदी पर कायम रही तोतो किसी नए-नवेले ने पुराने किले को उखाड़ दिया। तो एक सीट वो भी रही, जहां सरकार में बैठे महागठबंधन और विपक्ष से सत्ता में आने का सपना देख रहे भाजपा के बीच से जीत तीसरा उम्मीदवार खींच ले गया। हर सीट के रंग अलग, नतीजे अलग और कहानी अलग।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के 4 अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

प्रशांत ने कर दिया कमाल, भाजपा-महागठबंधन देखते रह गए

बिहार विधान परिषद की पांच सीटों पर हुए चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर सारण शिक्षक निर्वाचन सीट पर हुआ। इस सीट पर केदार पांडेय के निधन के बाद उपचुनाव हुआ है। महागठबंधन ने तो अपनी ओर से केदार पांडेय के बेटे आनंद पुष्कर को मैदान में उतारा। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सहानुभूति के रास्ते महागठबंधन उम्मीदवार जीत की मंजिल तक नहीं पहुंच सके। इसके अलावा महागठबंधन में बिखराव भी आनंद पुष्कर की हार का कारण माना जा रहा है। दरअसल, निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में खड़े जयराम यादव को 2000 से अधिक वोट मिले। जयराम यादव और जदयू की करीबी जगजाहिर हैं। उनकी पत्नी संगीता यादव जदयू में ही हैं। महागठबंधन में इस बिखराव को भी हार का कारण माना जा रहा है। इसमें जीत मिली उस अफाक अहमद को, जो प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान के साथी हैं। बेतिया के रहने वाले अफाक अहमद की जीत ने प्रशांत के कमाल को दिखाया है। बताया जाता है कि प्रशांत की कोशिशों के कारण ही सारण से विधान पार्षद सच्चिदानंद राय ने अफाक अहमद को सपोर्ट किया और उनकी जीत सुनिश्चित हुई। अफाक अहमद को कुल मिलाकर 3055 वोट मिले। आनंद पुष्कर को 2381 वोट मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार को सिर्फ 495 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी से अधिक निर्दलीय उम्मीदवार जयराम यादव को 2080 वोट और चंद्रमा सिंह को 1255 वोट मिले।

सारण स्नातक सीट पर दूसरी बार जदयू का दम

सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एक बार फिर जदयू ने जीत दर्ज करने में सफलता पा ली है। भाजपा ने मुश्किलों को बढ़ाने के लिए कोशिशें तो कीं लेकिन महाचंद्र सिंह जदयू उम्मीदवार वीरेंद्र नारायण यादव को हरा नहीं सके। लगातार दूसरी बार वीरेंद्र नारायण यादव ने सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की है। हालांकि कुछ महीनों पहले एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव का नाम एक घोटाले में आया था। वो घोटाला जेपी यूनिवर्सिटी में हुए रजिस्ट्रेशन से जुड़ा था। निगरानी ने अपनी जांच में एमएलसी सह तत्कालीन डीएसडब्ल्यू जेपीयू डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव को अपने घेरे में ले लिया था। लेकिन उन आरोपों का असर चुनाव पर नहीं पड़ा और वीरेंद्र नारायण यादव ने आसान जीत दर्ज की।

Related Post

हाजीपुर : पुलिस कस्टडी में कैदी की मौत.. परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

हाजीपुर : पुलिस कस्टडी में कैदी की मौत.. परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

July 3, 2025
अब भाजपा कार्यालय में सीएम नीतीश की एंट्री.. जगह-जगह लग गई फोटो

अब भाजपा कार्यालय में सीएम नीतीश की एंट्री.. जगह-जगह लग गई फोटो

July 3, 2025

‘बाबा-ए-कौम’ के बेटे तनवीर अंसारी राजद में शामिल.. तेजस्वी यादव ने दिलाई सदस्यता

July 3, 2025

‘सितारे ज़मीन पर’ 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार.. कमाई के मामले में ‘गजनी’ भी पीछे

July 3, 2025

कोसी में महागठबंधन ही बम-बम

पांच सीटों पर हुए चुनाव में सारण और गया में भले ही महागठबंधन को संघर्ष करना पड़ा हो, कोसी में कोई संघर्ष नहीं हुआ। यहां महागठबंधन को जीत में कोई मुश्किल नहीं हुई। बिहार विधान परिषद के कोसी शिक्षक निर्वाचन सीट पर जदयू ने बड़ी जीत दर्ज की है। डॉ. संजीव कुमार सिंह ने लगातार चौथी बार इस सीट पर कब्जा किया है। इस चुनाव में कोसी में भाजपा एक बार फिर कमल खिला पाने में असफल रही। यहां तक की भाजपा प्रत्याशी रंजन कुमार की जमानत भी जब्त हो गयी। दरअसल, कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र पर संजीव कुमार सिंह के परिवार का ही लंबे समय से कब्जा रहा है। 1974 में पहली बार संजीव कुमार सिंह के पिता शारदा प्रसाद सिंह निर्वाचित हुए थे। इसके बाद 2008 तक वे लगातार सीट पर बने रहे। सितम्बर 2008 में शारदा प्रसाद सिंह के निधन के बाद 2009 में उपचुनाव हुआ तो डॉ संजीव कुमार सिंह की इंट्री हुई। डॉ. संजीव ने भी जीत दर्ज की। इसके बाद 2011, 2017 और 2023 में भी जीत का सिलसिला जारी है।

गया में खिला ‘कमल’, JDU हैट्रिक से चूका

बीजेपी एमएलसी प्रत्याशी जीवन कुमार ने गया शिक्षक विधान परिषद क्षेत्र से जीत हासिल कर महागठबंधन को बड़ा झटका दिया है। इससे पहले दो बार जीत चुके महागठबंधन उम्मीदवार संजीव श्याम सिंह इस बार जीत की हैट्रिक नहीं लगा सके। संजीव श्याम सिंह इस पद के लिए पिछले कई चुनावों से किस्मत आजमा रहे थे। 2011 में पहली बार जीते संजीव श्याम सिंह ने 2017 में जीत दुहराई थी। लेकिन 2023 के चुनाव में जीवन कुमार ने उनसे सीट छीन ली। वहीं भाजपा प्रत्याशी जीवन कुमार ने पहली बार चुनावी राजनीति में आए। आने के साथ ही जीते जीवन कुमार ने गया में कमल खिला दिया।

छठी बार जीते अवधेश नारायण सिंह

भाजपा ने आखिरकार गया में महागठबंधन को पूरी तरह पछाड़ दिया। शिक्षक निर्वाचन सीट पर भाजपा के जीवन कुमार को पहले ही जीत मिल चुकी थी। अब स्नातक निर्वाचन सीट पर भी भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। स्नातक निर्वाचन सीट पर भाजपा के चार बार एमएलसी रहे अवधेश नारायण सिंह ने कांटे की टक्कर में पुनीत कुमार को शिकस्त दी है। पुनीत कुमार राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के भाई हैं। 1993 में पहली बार अवधेश नारायण सिंह ने विधान परिषद का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। दूसरी बार जब उन्होंने जीत हासिल की तो दूसरे प्रत्याशियों की ज़मानत तक जब्त हो गई। बिहार का बंटवारा होने के बाद गया निर्वाचन क्षेत्र से लड़े और जीते उसके बाद से उन्हें कोई न कोई पद मिलता रहा। अवधेश नारायण सिंह इससे पहले 5 बार विधान पार्षद चुने जा चुके हैं और ये छठा मौका है जब उन्होंने जीत हासिल की है।

Share196Tweet123

Related Posts

हाजीपुर : पुलिस कस्टडी में कैदी की मौत.. परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

हाजीपुर : पुलिस कस्टडी में कैदी की मौत.. परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

by RaziaAnsari
July 3, 2025
0

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुलिस अभिरक्षा में एक कैदी की...

अब भाजपा कार्यालय में सीएम नीतीश की एंट्री.. जगह-जगह लग गई फोटो

अब भाजपा कार्यालय में सीएम नीतीश की एंट्री.. जगह-जगह लग गई फोटो

by RaziaAnsari
July 3, 2025
0

बिहार में 2025 चुनावी साल है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) एक साथ चुनावी मैदान में...

‘बाबा-ए-कौम’ के बेटे तनवीर अंसारी राजद में शामिल.. तेजस्वी यादव ने दिलाई सदस्यता

‘बाबा-ए-कौम’ के बेटे तनवीर अंसारी राजद में शामिल.. तेजस्वी यादव ने दिलाई सदस्यता

by RaziaAnsari
July 3, 2025
0

बिहार की सियासत में एक अहम मोड़ आया जब स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबा-ए-कौम स्वर्गीय अब्दुल क्यूम अंसारी के पुत्र...

‘सितारे ज़मीन पर’ 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार.. कमाई के मामले में ‘गजनी’ भी पीछे

‘सितारे ज़मीन पर’ 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार.. कमाई के मामले में ‘गजनी’ भी पीछे

by RaziaAnsari
July 3, 2025
0

आमिर खान की इस हफ़्ते रिलीज़ फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 करोड़...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
हाजीपुर : पुलिस कस्टडी में कैदी की मौत.. परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

हाजीपुर : पुलिस कस्टडी में कैदी की मौत.. परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

July 3, 2025
अब भाजपा कार्यालय में सीएम नीतीश की एंट्री.. जगह-जगह लग गई फोटो

अब भाजपा कार्यालय में सीएम नीतीश की एंट्री.. जगह-जगह लग गई फोटो

July 3, 2025
‘बाबा-ए-कौम’ के बेटे तनवीर अंसारी राजद में शामिल.. तेजस्वी यादव ने दिलाई सदस्यता

‘बाबा-ए-कौम’ के बेटे तनवीर अंसारी राजद में शामिल.. तेजस्वी यादव ने दिलाई सदस्यता

July 3, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.