सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने सफाई कर्मचारियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। दरअसल सफाई कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया जाएगा। सीएम नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है। नीतीश कुमार ने X पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार राज्य सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा कल्याण पुनर्वास सामाजिक उत्थान शिकायतों के निवारण तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी के लिए बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन करने का निर्देश विभाग को दिया है।

ये आयोग सफाई कर्मियों के हितों से संबंधित सुझाव, उनके अधिकारों की सुरक्षा के संबंध में सरकार को सुझाव देगा तथा सफाई कार्यों में लगे लोगों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर उसे लागू करवाने हेतु समुचित कार्रवाई करेगा।’
Bihar SIR: बिहार में मतदाता सूची का बड़ा अपडेट: 7.23 करोड़ फॉर्म जमा, 65 लाख वोटर होंगे बाहर!
आयोग में महिला/ट्रांसजेंडर भी होंगे शामिल
सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि, ‘बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष एवं पांच सदस्य होंगे, जिनमें एक महिला/ट्रांसजेंडर होंगे। ये आयोग राज्य में सफाई कार्यों से जुड़े समाज के वंचित वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’





















