बिहार में मौसम बदलने वाला है। यहां के 31 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहेगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
यहां हो सकती है बारिश
अगले 24 घंटों में सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार समेत दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगडिय़ा, उत्तर पश्चिम जिलों के पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, सारण, सिवान, गोपालगंज एवं दक्षिण मध्य जिले के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के अलग-अलग क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना बन रही है।
इन जिलों में नहीं बदलेगा मासम
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पांच जिलों में आंधी और बारिश नहीं होगी। बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर और कैमूर में मौसम नहीं बदलेगा।