Smart Meter Benefits: ऊर्जा विभाग ने राज्य के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल भुगतान करने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि समय पर भुगतान से न केवल उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलती है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से कई लाभ भी प्राप्त होते हैं। स्मार्ट मीटर, प्रीपेड बैलेंस और ऑनलाइन भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं के लिए विशेष छूट की व्यवस्था की गई है।
समय पर भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को मिलने वाले प्रमुख लाभ
ऊर्जा विभाग के अनुसार समय पर बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को निम्नलिखित सुविधाएँ मिलेंगी—
1. स्मार्ट मीटर पर 25 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त छूट के रूप में ऊर्जा शुल्क में राहत।
2. तीन महीने तक 2000 रुपये से अधिक प्रीपेड बैलेंस रखने पर ब्याज—जो रिज़र्व बैंक द्वारा निर्धारित बैंक दर के अनुसार देय होगा।
3. समय पर बिल भुगतान करने पर 1.5% की छूट, और यदि भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाए तो 1% की अतिरिक्त छूट।
4. ग्रामीण उपभोक्ताओं को एक तिमाही के सभी बिल समय पर चुकाने पर 1% अतिरिक्त रियायत।
सीएम नीतीश ने धान अधिप्राप्ति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की.. अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
मोबाइल ऐप से भुगतान सबसे आसान विकल्प
ऊर्जा विभाग ने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल ऐप के माध्यम से भुगतान एक सुविधाजनक और तेज़ विकल्प है।
‘सुविधा ऐप’ के ज़रिए उपभोक्ता—
• बिजली रिचार्ज,
• खपत की रीडिंग,
• बैलेंस की स्थिति
इत्यादि जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।
स्मार्ट मीटर अपनाने की अपील
विभाग ने उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे बिजली प्रबंधन आसान होगा, बिलिंग व्यवस्था पारदर्शी बनेगी और उपभोक्ताओं की आर्थिक बचत भी सुनिश्चित होगी। ऊर्जा विभाग का मानना है कि समय पर बिल भुगतान और स्मार्ट मीटर के उपयोग से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक सुदृढ़ और निर्बाध होगी।




















