बिहार बीजेपी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Dilip Jaisawal) दिल्ली से आज पटना पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होने के बाद दिलीप जायसवाल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा कर आज पटना पहुंचें। दिलीप जायसवाल का पटना एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत ढोल नगाड़े के साथ किया।
इस दौरान पार्टी के विधायक हरीभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि पार्टी ने दिलीप जायसवाल को जिम्मेदारी दी है, वह बखूबी निभाएंगे। इनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी और मजबूत होगी। भाजपा विधायक ने कहा कि दिलीप जायसवाल पिछले 20 सालों से पार्टी के कोषाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं। अब पार्टी के शीर्ष नेता ने दिलीप जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है तो निश्चित तौर पर दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में हम लोग पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।
झारखण्ड में राष्ट्रपति शासन लगाने कि मांग, लोकसभा में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने उठाया मुद्दा
वहीं बिहार भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। मैं एक कार्यकर्ता के पद से इस पद तक पहुंचा हूं, इसलिए मैं हर कार्यकर्ता को सम्मान दूंगा। आने वाले दिनों में मैं इन कार्यकर्ताओं की ताकत से संगठन को मजबूत करूंगा। उन्होंने दावा किया कि साल 2025 में बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि अगले विधानसबा चुनाव में बड़ी चुनौती है, इसलिए दिलीप जायसवाल को लाया गया है।
डॉ दिलीप जायसवाल के लिए आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता भाजपा में मिल-जुल कर काम करते हैं। भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा जनता के विश्वास पर खरा उतरते हैं। हमारे हर कार्यकर्ता हनुमान की तरह काम करते हैं। भाजपा का झंडा विधानसभा चुनाव में फिर से फहरेगा। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवारवादी पार्टी नहीं है। यह सामूहिक नेतृत्व की पार्टी है और सामूहिक नेतृत्व जब निर्णय करता है तो लोग उसे स्वीकार नहीं करते बल्कि उसका स्वागत करते हैं। 2025 में सरकार और संगठन में बैठे लोगों के समन्वय से दो-तिहाई बहुमत के साथ बिहार में मोदी और नीतीश की सरकार बनेगी।