रांची: रविवार को सुप्रियो भटाचार्य के द्वारा आयोजित प्रस कांफ्रेंस में चुनाव आयोग और बीजेपी की मिलीभगत के आरोप पर भाजपा के प्रवक्ताप्रतुल शाहदेव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अपनी हार देख कर झामुमों बौखला गयी है। इसी बौखलाहट में वह चुनाव आयोग की कार्रवाई पर सवाल उठा रही है। उन्होंने आगे जमएमएम पर कठाक्ष करते हुए कहा कि मतगणना के दिन अपनी हार का कारण ईवीएम मशीन को बताएगी। प्रतुल ने कहा कि हेमंत सरकार के 5 वर्षों के कुशासन का अंत होने वाला है। झारखंड मुक्ति मोर्चा को यह बात अच्छे से पता है। इसलिए अभी से हार के बहाने खोज रही है। जब इन्होंने 2019 में झारखंड का चुनाव जीता और जब उपचुनाव जीता, तब चुनाव आयोग ठीक था। अब हार को देखकर यह आपा खो बैठे हैं। प्रतुल शाहदेव ने ईंडी अलायंस पर कहा कि महागठबंधन लूट और झूठ के सिद्धांत पर बना है। इस कारण ही अब तक इनके महागठबंधन के सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है। वहीं राजद से मनमुटाव पर कहा कि राजद ने इनको औकात दिखाना शुरू कर दिया है। राजद ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक कोलकाता बिकने जाते हैं। 5 वर्षों तक इन्होंने शासन किया, लेकिन कोई कॉमन मिनिमम प्रोग्राम नहीं बना पाए। इनका जो कॉमन मिनिमम प्रोग्राम था, वह कोयला, बालू,लोहा और पत्थर की लूट और ट्रांसफर पोस्टिंग उद्योग था। जिनकी जितनी लूट में हिस्सेदारी, उसकी उतनी सीटों पर भागीदारी के फॉर्मूला के आधार पर अब तक महागठबंधन को सीटों का बंटवारा कर लेना चाहिए था। झारखंड मुक्ति मोर्चा के इन बहानों को जनता अच्छे से समझती है और जल्द ही झारखंड के इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार का पटाक्षेप होने वाला है। बता दें ईंडी गठबंधन में अबतक सीटों का बंटवारा तय नहीं हो सका है वहीं माले ने रविवार को घोषणा कर कहा कि यदी उसे 15 सीटें नहीं मिलती है तो वह स्वतंत्र रूप से झारखंड के 15 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगा। माले ने 22 अक्टूबर को अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने का ऐलान किया है। वही राजद के साथ भी इात कुछ ठीक नहीं चल रही है। तेजस्वी यादव भी गठबंधन से खफा चल रहें हैं।
होली पर तेजस्वी यादव ने लालू का आशीर्वाद लेकर ले लिया प्रण.. धर्म की राजनीति करने वालों को नकारेंगे
शुक्रवार 14 मार्च को होली और रमज़ान के दूसरे जुमे की नमाज़ शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। इसको लेकर सभी राहत...