बिहार में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार अपराधियों द्वारा बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। कहीं गोली चल रही है तो कहीं हत्या हो जा रही है। दिनदहाड़े क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है। अखरघाट पुल के पास गुरुवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने एक वकील पर फायरिंग कर दी। गोली अधिवक्ता के सीने में फसी हुई है। घायल की पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर निवासी अधिवक्ता अमर कुमार झा(42) के रूप में हुई है।
बता दें कि अमर झा गुरुवार की देर शाम बाइक से बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात अपराधियों ने अखरघाट पुल पर उन्हें गोली मार दी। गोली दाहिने कंधे के पास लगी है। वहीं, बाएं तरफ छाती के पास गोली फस गई है। परिजन ने घायल को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अमर झा का कहना है कि मुझे गोली लगी, लेकिन मुझे पता नहीं चला। किसने-कहां मारी है ये पता नहीं चला। मैं घर पहुंचा तो मुझे चक्कर आया। इसके बाद मैं अपनी मां को बुला कर लाया। जब जैकेट खोला, तो पूरा कपड़ा खून से लथपथ हो चुका था। इसके बाद अमन झा की मां ने उनके बहनोई को मामले की जानकारी दी। आनन-फानन में उनके बहनोई घर पहुंचे। घायल अमन झा को बैरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
SDPO विनता सिन्हा ने बताया कि कुछ देर पहले मामला संज्ञान में आया है कि अमन झा को अखराघाट के पास किसी ने गोली मारी है। उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है।