रांची: झारखंड विधान सभा चुनाव सम्पन्न हो चुका है। इस चुनाव में ताबड़तोड़ रैली, धुआंधार बयानबाजी और आरोप प्रत्यारोप का जो तड़का देखने को मिला वो अद्भुद रहा। कई सीटों पर कांटे की टक्कर दिखी जिनमें से एक सीट रांची विधानसभा भी है। बता दें रांची से JMM प्रत्याशी महुआ माजी ने एग्जिट पोल पर कहा, दो चरणों का जो मतदान हुआ है उसमें ये देखा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बंपर वोटिंग हुई है। उसमें भी महिलाओं का मतदान प्रतिशत ज्यादा रहा है। ग्रामीण इलाकों में जो मतदान हुआ है वो हमारे पक्ष में है। अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास हमारी सरकार ने किया है, जो बात लोगों को अच्छी लगी है। उन्होंने (भाजपा) झारखंड में केवल नफरत फैलाने की कोशिश की है। वे घुसपैठिए की बात करते हैं लेकिन अगर कोई दूसरे देश से हमारे राज्य में प्रवेश करता है तो उन्हें रोकना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है या राज्य सरकार की? जनता जानती है कि ऐसा कुछ नहीं है इसलिए हमारे पक्ष में बंपर वोटिंग हुई है। रांची सीट से जेएमएम की प्रत्याशी महुआ माजी और सीपी सिंह के बीच कांटे की टक्कर है। पिछली बार महुआ माजी ने छह बार के विजेता सीपी सिंह को कड़ी टक्कर दी थी वहीं इस बार भी दोनो का मुकाबला दिल्चस्प रहने की उम्मीद है।
Bihar Bandh Live.. तेजस्वी यादव से डर गई है बीजेपी.. चुनाव आयोग के साथ कर रही साजिश : शैलेंद्र प्रताप सिंह
बिहार में आज भारी प्रदर्शन और हड़ताल का दिन है। INDIA गठबंधन ने मतदाता गहन पुनरीक्षण (Voter List Revision) के...