• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

Chandrayaan 3 Live : चांद पर भारत का सूर्य उदय

August 23, 2023
भारतीय सेना ने एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन को किया नाकाम

भारतीय सेना ने एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन को किया नाकाम

May 9, 2025
गृह मंत्रालय का निर्देश: सभी राज्य अपनी आपातकालीन शक्तियां करें लागू, पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

गृह मंत्रालय का निर्देश: सभी राज्य अपनी आपातकालीन शक्तियां करें लागू, पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

May 9, 2025
पाकिस्तानी संसद में पीएम शहबाज शरीफ ‘बुजदिल’ करार

पाकिस्तानी संसद में पीएम शहबाज शरीफ ‘बुजदिल’ करार

May 9, 2025
दिल्ली में आज से शुरू हुआ सायरन लगाने का कार्य, मंत्री परवेश वर्मा ने दी जानकारी

दिल्ली में आज से शुरू हुआ सायरन लगाने का कार्य, मंत्री परवेश वर्मा ने दी जानकारी

May 9, 2025
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भारत और पाकिस्तान से सैन्य कार्रवाइयों को रोकने और वार्ता का आग्रह किया

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भारत और पाकिस्तान से सैन्य कार्रवाइयों को रोकने और वार्ता का आग्रह किया

May 9, 2025
जैसलमेर में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, दुकानें बंद: जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

जैसलमेर में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, दुकानें बंद: जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

May 9, 2025
भारत-पाक तनाव: ऑपरेशन सिंदूर के बाद वाघा में दहशत, लोग भागे, सीमा पर हाई अलर्ट

भारत-पाक तनाव: ऑपरेशन सिंदूर के बाद वाघा में दहशत, लोग भागे, सीमा पर हाई अलर्ट

May 9, 2025
तेज प्रताप यादव पायलट ड्रेस में फोटो

बिहार की राजनीति में ट्विटर वार ने पकड़ा तूल: युद्ध की तैयारी पर तेज प्रताप यादव, दीपा मांझी ने बताया ‘हवाबाज’

May 9, 2025
जम्मू में ड्रोन हमले के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया दौरा, सुरक्षा स्थिति का लिया जायज़ा

जम्मू में ड्रोन हमले के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया दौरा, सुरक्षा स्थिति का लिया जायज़ा

May 9, 2025
IPL 2025 स्थगन की खबर

भारत-पाक तनाव की आंच खेल जगत तक, IPL 2025 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

May 9, 2025
पटना एयरपोर्ट हाई अलर्ट

भारत-पाक तनाव का असर विमान सेवा पर, पटना एयरपोर्ट से 6 उड़ानें 10 मई तक रद्द – हाई अलर्ट में पूरा एयरपोर्ट परिसर

May 9, 2025
सैदपुर हॉस्टल में फायरिंग के बाद पहुंची पुलिस

पटना यूनिवर्सिटी के सैदपुर हॉस्टल में फायरिंग, नवादा के छात्र चंदन कुमार की मौत

May 9, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 9, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

Chandrayaan 3 Live : चांद पर भारत का सूर्य उदय

by
August 23, 2023
in Uncategorized
0
516
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत ने आज इतिहास रच दिया। आज पहली बार भारत के कदम चाँद पर पड़े हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया। लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की और इतिहास रच दिया। आज लैंडिंग के साथ ही लैंडर विक्रम अपना काम शुरू कर देगा।

Chandrayaan-3 Mission:
'India🇮🇳,
I reached my destination
and you too!'
: Chandrayaan-3

Chandrayaan-3 has successfully
soft-landed on the moon 🌖!.

Congratulations, India🇮🇳!#Chandrayaan_3#Ch3

— ISRO (@isro) August 23, 2023

सफलता के लिए देश-विदेश में हवन-पूजन

इस ऐतिहासिक मिशन की सफलता पर उम्मीदें पूरे देश की लगी हुई। इसकी सफलता के लिए देश-विदेश में पूजा और प्रार्थना की गई। चंद्रयान-3 के लिए देश भर के मंदिरों में हवन-पूजन किए गए। मस्जिदों में दुआ की गई। स्कूलों में बच्चों ने भी इसके लिए प्रार्थना की। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बुधवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में खास भस्म आरती की गई। वहीं, अजमेर की दरगाह शरीफ में लोगों ने दुआ की। बाबा रामदेव ने हरिद्वार में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए यज्ञ किया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए अरदास में शामिल हुए। अमेरिका के न्यू जर्सी के मॉनरो में भी ओम श्री साईं बालाजी मंदिर में भारतीय समुदाय के लोगों ने पूजन किया। सफल लैंडिंग को लेकर पटना के वेद विद्यालय में हवन किया गया।

कमांड सेंटर में उत्साह-बेचैनी का माहौल

इसरो के बेंगलुरु स्थित टेलीमेट्री एंड कमांड सेंटर (इस्ट्रैक) के मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स (मॉक्स) में 50 से ज्यादा वैज्ञानिक कंप्यूटर पर चंद्रयान-3 से मिल रहे आंकड़ों की रात भर पड़ताल में जुटे रहे। वे लैंडर को इनपुट भेज रहे हैं, ताकि लैंडिंग के समय गलत फैसला लेने की हर गुंजाइश खत्म हो जाए। सभी सांकेतिक भाषा में बात कर रहे हैं। कमांड सेंटर में उत्साह-बेचैनी का मिला-जुला माहौल है। इसरो वैज्ञानिक बेंगलुरु स्थित टेलिमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (इस्ट्रैक) और ब्यालालू गांव स्थित इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क पर मिल रहे डेटा के अलावा यूरोपियन स्पेस एजेंसी के जर्मनी स्थित स्टेशन, ऑस्ट्रेलिया और नासा के डीप स्पेस नेटवर्क से रियल टाइम डेटा लेकर वेरिफिकेशन कर रहे हैं।

दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बना भारत

इस सफलता के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। इसके साथ ही भारत अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया। चंद्रमा की सतह पर अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर चुके हैं, हालांकि इनमें से कोई भी देश ऐसा नहीं है जिसकी ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में हुई है। चंद्रयान-3 के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग में 15 से 17 मिनट लगे।

Related Post

भारतीय सेना ने एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन को किया नाकाम

भारतीय सेना ने एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन को किया नाकाम

May 9, 2025
गृह मंत्रालय का निर्देश: सभी राज्य अपनी आपातकालीन शक्तियां करें लागू, पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

गृह मंत्रालय का निर्देश: सभी राज्य अपनी आपातकालीन शक्तियां करें लागू, पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

May 9, 2025

पाकिस्तानी संसद में पीएम शहबाज शरीफ ‘बुजदिल’ करार

May 9, 2025

दिल्ली में आज से शुरू हुआ सायरन लगाने का कार्य, मंत्री परवेश वर्मा ने दी जानकारी

May 9, 2025

पीएम ने जोहान्सबर्ग में लहराया तिरंगा, वैज्ञानिकों को दी बधाई

भारत ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। चंद्रयान की सफल लैंडिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोहान्सबर्ग से लाइव जुड़े। इस दौरान पीएम के चेहरे पर खुशी दिखी और उन्होंने तिरंगा लहराया। इस मौके पर उन्होंने देश और वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। ये नए भारत का सूर्योदय है। मैं टीम ISRO को और देश के सभी वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। जिन्होंने इस पल के लिए वर्षों तक इतना परिश्रम किया। उल्लास, उमंग और भावुकता से भरे इस पल के लिए मैं देश के 140 करोड़ देशवासियों को भी कोटि-कोटि बधाई देता हूं।

India is now on the Moon.

ये क्षण, जीत के चंद्रपथ पर चलने का है। pic.twitter.com/0hyTUvVL9E

— PMO India (@PMOIndia) August 23, 2023

चंद्रयान-3 ने मैसेज भेजा- मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं

चांद पर पहुंचकर चंद्रयान-3 ने मैसेज भेजा- मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं। इसरो ने ट्वीट कर चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए पूरे देश को बधाई। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल विक्रम के चंद्रमा पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा, “भारत चंद्रमा पर है”। अब सभी को विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर आने का इंतजार है। धूल का गुबार शांत होने के बाद यह बाहर आएगा। इसमें करीब 1 घंटा 50 मिनट लगेगा। इसके बाद विक्रम और प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खींचेंगे और पृथ्वी पर भेजेंगे।

नीतीश-तेजस्वी ने वैज्ञानिकों और देशवासियों को दी बधाई

चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग कराकर भारत ने अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रच दिया है। जिस पर हर भारतवासी गौरवान्वित है। सीएम नीतीश ने कहा कि यह इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक लैंडिंग पर देशवासियों को बधाई दी है। कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों की मेहनत और क़ाबिलियत ने अंतरिक्ष में भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई है। 140 करोड़ भारतीयों को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है।

चन्द्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग कराकर देश ने अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रच दिया है, जिस पर हर देशवासी गौरवान्वित है। यह इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। इसके लिए इसरो की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। @isro

— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 23, 2023

चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड कर लिया है। भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में भारत को ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई। 1962 से देशहित में अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए समर्पित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर इतिहास… pic.twitter.com/9ZUjy9W0uY

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 23, 2023
Share206Tweet129

Related Posts

भारतीय सेना ने एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन को किया नाकाम

भारतीय सेना ने एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन को किया नाकाम

by PadmaSahay
May 9, 2025
0

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) और इंटरनेशनल बॉर्डर के इलाकों में पाकिस्तान के कई मिसाइलों और...

गृह मंत्रालय का निर्देश: सभी राज्य अपनी आपातकालीन शक्तियां करें लागू, पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

गृह मंत्रालय का निर्देश: सभी राज्य अपनी आपातकालीन शक्तियां करें लागू, पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

by PadmaSahay
May 9, 2025
0

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है, जहां गृह मंत्रालय (MHA) ने सभी...

पाकिस्तानी संसद में पीएम शहबाज शरीफ ‘बुजदिल’ करार

पाकिस्तानी संसद में पीएम शहबाज शरीफ ‘बुजदिल’ करार

by PadmaSahay
May 9, 2025
0

नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात के बीच एक ओर जहां भारत में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट...

दिल्ली में आज से शुरू हुआ सायरन लगाने का कार्य, मंत्री परवेश वर्मा ने दी जानकारी

दिल्ली में आज से शुरू हुआ सायरन लगाने का कार्य, मंत्री परवेश वर्मा ने दी जानकारी

by PadmaSahay
May 9, 2025
0

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के मंत्री परवेश वर्मा ने आज से शहर में सायरन लगाने के कार्य की शुरुआत की...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
भारतीय सेना ने एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन को किया नाकाम

भारतीय सेना ने एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन को किया नाकाम

May 9, 2025
गृह मंत्रालय का निर्देश: सभी राज्य अपनी आपातकालीन शक्तियां करें लागू, पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

गृह मंत्रालय का निर्देश: सभी राज्य अपनी आपातकालीन शक्तियां करें लागू, पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

May 9, 2025
पाकिस्तानी संसद में पीएम शहबाज शरीफ ‘बुजदिल’ करार

पाकिस्तानी संसद में पीएम शहबाज शरीफ ‘बुजदिल’ करार

May 9, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.