• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

Chandrayaan 3 Live : चांद पर भारत का सूर्य उदय

August 23, 2023
20 साल पहले का जंगलराज भूलेगा नहीं बिहार.. बीजेपी ने जारी किया दूसरा वीडियो, लालू-तेजस्वी को घेरा

बिहार की राजनीति में फिर ‘भूरा बाल’.. राजद पर फायर हुए NDA के नेता

July 10, 2025
‘चुनाव के समय में AC से निकल कर बिहार आते हैं राहुल गांधी’

चुनाव से पहले BJP ने तैनात किये 52 जिला प्रभारी.. देखिये किसे कहां मिली जिम्मेदारी

July 10, 2025
अब रात में लड़का-लड़की घूमते हैं… राजद पर निशाना साधते ये क्या बोल गये नीतीश कुमार

बिहार के 1 करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में आएंगे 1227 करोड़ रुपये..

July 10, 2025
अंतरराष्ट्रीय पहचान की ओर राजगीर.. सीएम नीतीश ने किया स्टेडियम और बुद्ध सर्किट रोड का निरीक्षण

अंतरराष्ट्रीय पहचान की ओर राजगीर.. सीएम नीतीश ने किया स्टेडियम और बुद्ध सर्किट रोड का निरीक्षण

July 10, 2025
बिहार विधान सभा सचिवालय की प्रभारी सचिव ख्याति सिंह वेलिंगटन में संसदीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में ले रहीं भाग

बिहार विधान सभा सचिवालय की प्रभारी सचिव ख्याति सिंह वेलिंगटन में संसदीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में ले रहीं भाग

July 10, 2025
श्रावणी मेले को लेकर अजगैबीनाथ धाम सज धज कर तैयार..

श्रावणी मेले को लेकर अजगैबीनाथ धाम सज धज कर तैयार..

July 10, 2025
झंडा बदलकर चुनावी मैदान में उतर गये तेज प्रताप.. बोले- जनता जहां से चाहेगी चुनाव लड़ेंगे

झंडा बदलकर चुनावी मैदान में उतर गये तेज प्रताप.. बोले- जनता जहां से चाहेगी चुनाव लड़ेंगे

July 10, 2025
जीतन राम मांझी ने टनकुप्पा रेलवे स्टेशन पर हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस का ठहराव शुरू करवाया

जीतन राम मांझी ने टनकुप्पा रेलवे स्टेशन पर हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस का ठहराव शुरू करवाया

July 10, 2025
शिरडी साईं मंदिर गुरु पूर्णिमा उत्सव पटना में साईं भंडारा आयोजन निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

गुरु पूर्णिमा पर पटना के शिरडी साईं मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, 15,000 से अधिक लोगों ने लिया महाभंडारे में प्रसाद

July 10, 2025
बिहार राहवीर योजना 2025 सड़क दुर्घटना में मदद करने वालों को इनाम परिवहन मंत्री शीला कुमारी की बैठक

बिहार में अब सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वालों को मिलेगा 25 हजार रुपये का इनाम

July 10, 2025
भिखारी ठाकुर को भारत रत्न की मांग भोजपुरी संस्कृति के प्रतीक भिखारी ठाकुर सारण विकास मंच की मांग, भारत रत्न

भिखारी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग, शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा- सांसद रूडी ने भिखारी ठाकुर के महत्व को कम आंका है

July 10, 2025
गिरिराज सिंह का ओम क्रांति बयान बिहार चुनाव में धर्म की राजनीति JDU और BJP में मतभेद

अब शांति नहीं, क्रांति चाहिए! – गिरिराज सिंह के बयान ने बिहार की सियासत में छेड़ा नया विवाद

July 10, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 11, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

Chandrayaan 3 Live : चांद पर भारत का सूर्य उदय

by
August 23, 2023
in Uncategorized
0
527
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत ने आज इतिहास रच दिया। आज पहली बार भारत के कदम चाँद पर पड़े हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया। लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की और इतिहास रच दिया। आज लैंडिंग के साथ ही लैंडर विक्रम अपना काम शुरू कर देगा।

Chandrayaan-3 Mission:
'India🇮🇳,
I reached my destination
and you too!'
: Chandrayaan-3

Chandrayaan-3 has successfully
soft-landed on the moon 🌖!.

Congratulations, India🇮🇳!#Chandrayaan_3#Ch3

— ISRO (@isro) August 23, 2023

सफलता के लिए देश-विदेश में हवन-पूजन

इस ऐतिहासिक मिशन की सफलता पर उम्मीदें पूरे देश की लगी हुई। इसकी सफलता के लिए देश-विदेश में पूजा और प्रार्थना की गई। चंद्रयान-3 के लिए देश भर के मंदिरों में हवन-पूजन किए गए। मस्जिदों में दुआ की गई। स्कूलों में बच्चों ने भी इसके लिए प्रार्थना की। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बुधवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में खास भस्म आरती की गई। वहीं, अजमेर की दरगाह शरीफ में लोगों ने दुआ की। बाबा रामदेव ने हरिद्वार में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए यज्ञ किया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए अरदास में शामिल हुए। अमेरिका के न्यू जर्सी के मॉनरो में भी ओम श्री साईं बालाजी मंदिर में भारतीय समुदाय के लोगों ने पूजन किया। सफल लैंडिंग को लेकर पटना के वेद विद्यालय में हवन किया गया।

कमांड सेंटर में उत्साह-बेचैनी का माहौल

इसरो के बेंगलुरु स्थित टेलीमेट्री एंड कमांड सेंटर (इस्ट्रैक) के मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स (मॉक्स) में 50 से ज्यादा वैज्ञानिक कंप्यूटर पर चंद्रयान-3 से मिल रहे आंकड़ों की रात भर पड़ताल में जुटे रहे। वे लैंडर को इनपुट भेज रहे हैं, ताकि लैंडिंग के समय गलत फैसला लेने की हर गुंजाइश खत्म हो जाए। सभी सांकेतिक भाषा में बात कर रहे हैं। कमांड सेंटर में उत्साह-बेचैनी का मिला-जुला माहौल है। इसरो वैज्ञानिक बेंगलुरु स्थित टेलिमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (इस्ट्रैक) और ब्यालालू गांव स्थित इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क पर मिल रहे डेटा के अलावा यूरोपियन स्पेस एजेंसी के जर्मनी स्थित स्टेशन, ऑस्ट्रेलिया और नासा के डीप स्पेस नेटवर्क से रियल टाइम डेटा लेकर वेरिफिकेशन कर रहे हैं।

दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बना भारत

इस सफलता के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। इसके साथ ही भारत अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया। चंद्रमा की सतह पर अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर चुके हैं, हालांकि इनमें से कोई भी देश ऐसा नहीं है जिसकी ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में हुई है। चंद्रयान-3 के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग में 15 से 17 मिनट लगे।

Related Post

20 साल पहले का जंगलराज भूलेगा नहीं बिहार.. बीजेपी ने जारी किया दूसरा वीडियो, लालू-तेजस्वी को घेरा

बिहार की राजनीति में फिर ‘भूरा बाल’.. राजद पर फायर हुए NDA के नेता

July 10, 2025
‘चुनाव के समय में AC से निकल कर बिहार आते हैं राहुल गांधी’

चुनाव से पहले BJP ने तैनात किये 52 जिला प्रभारी.. देखिये किसे कहां मिली जिम्मेदारी

July 10, 2025

बिहार के 1 करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में आएंगे 1227 करोड़ रुपये..

July 10, 2025

अंतरराष्ट्रीय पहचान की ओर राजगीर.. सीएम नीतीश ने किया स्टेडियम और बुद्ध सर्किट रोड का निरीक्षण

July 10, 2025

पीएम ने जोहान्सबर्ग में लहराया तिरंगा, वैज्ञानिकों को दी बधाई

भारत ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। चंद्रयान की सफल लैंडिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोहान्सबर्ग से लाइव जुड़े। इस दौरान पीएम के चेहरे पर खुशी दिखी और उन्होंने तिरंगा लहराया। इस मौके पर उन्होंने देश और वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। ये नए भारत का सूर्योदय है। मैं टीम ISRO को और देश के सभी वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। जिन्होंने इस पल के लिए वर्षों तक इतना परिश्रम किया। उल्लास, उमंग और भावुकता से भरे इस पल के लिए मैं देश के 140 करोड़ देशवासियों को भी कोटि-कोटि बधाई देता हूं।

India is now on the Moon.

ये क्षण, जीत के चंद्रपथ पर चलने का है। pic.twitter.com/0hyTUvVL9E

— PMO India (@PMOIndia) August 23, 2023

चंद्रयान-3 ने मैसेज भेजा- मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं

चांद पर पहुंचकर चंद्रयान-3 ने मैसेज भेजा- मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं। इसरो ने ट्वीट कर चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए पूरे देश को बधाई। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल विक्रम के चंद्रमा पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा, “भारत चंद्रमा पर है”। अब सभी को विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर आने का इंतजार है। धूल का गुबार शांत होने के बाद यह बाहर आएगा। इसमें करीब 1 घंटा 50 मिनट लगेगा। इसके बाद विक्रम और प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खींचेंगे और पृथ्वी पर भेजेंगे।

नीतीश-तेजस्वी ने वैज्ञानिकों और देशवासियों को दी बधाई

चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग कराकर भारत ने अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रच दिया है। जिस पर हर भारतवासी गौरवान्वित है। सीएम नीतीश ने कहा कि यह इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक लैंडिंग पर देशवासियों को बधाई दी है। कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों की मेहनत और क़ाबिलियत ने अंतरिक्ष में भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई है। 140 करोड़ भारतीयों को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है।

चन्द्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग कराकर देश ने अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रच दिया है, जिस पर हर देशवासी गौरवान्वित है। यह इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। इसके लिए इसरो की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। @isro

— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 23, 2023

चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड कर लिया है। भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में भारत को ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई। 1962 से देशहित में अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए समर्पित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर इतिहास… pic.twitter.com/9ZUjy9W0uY

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 23, 2023
Share211Tweet132

Related Posts

20 साल पहले का जंगलराज भूलेगा नहीं बिहार.. बीजेपी ने जारी किया दूसरा वीडियो, लालू-तेजस्वी को घेरा

बिहार की राजनीति में फिर ‘भूरा बाल’.. राजद पर फायर हुए NDA के नेता

by RaziaAnsari
July 10, 2025
0

गया जिले के अतरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित राजद विधायक रंजीत यादव की जनसभा में एक पुराने और विवादित नारे...

‘चुनाव के समय में AC से निकल कर बिहार आते हैं राहुल गांधी’

चुनाव से पहले BJP ने तैनात किये 52 जिला प्रभारी.. देखिये किसे कहां मिली जिम्मेदारी

by RaziaAnsari
July 10, 2025
0

बिहार में विधानसभा चुनाव तीन महीने बाद होने वाली है, लेकिन इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गयी है।...

अब रात में लड़का-लड़की घूमते हैं… राजद पर निशाना साधते ये क्या बोल गये नीतीश कुमार

बिहार के 1 करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में आएंगे 1227 करोड़ रुपये..

by RaziaAnsari
July 10, 2025
0

बिहार के 1.11 करोड़ लोगों के खाते में शुक्रवार, 11 जुलाई को कुल 1227 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री...

अंतरराष्ट्रीय पहचान की ओर राजगीर.. सीएम नीतीश ने किया स्टेडियम और बुद्ध सर्किट रोड का निरीक्षण

अंतरराष्ट्रीय पहचान की ओर राजगीर.. सीएम नीतीश ने किया स्टेडियम और बुद्ध सर्किट रोड का निरीक्षण

by RaziaAnsari
July 10, 2025
0

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को नालंदा जिले के राजगीर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और बुद्ध सर्किट...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
20 साल पहले का जंगलराज भूलेगा नहीं बिहार.. बीजेपी ने जारी किया दूसरा वीडियो, लालू-तेजस्वी को घेरा

बिहार की राजनीति में फिर ‘भूरा बाल’.. राजद पर फायर हुए NDA के नेता

July 10, 2025
‘चुनाव के समय में AC से निकल कर बिहार आते हैं राहुल गांधी’

चुनाव से पहले BJP ने तैनात किये 52 जिला प्रभारी.. देखिये किसे कहां मिली जिम्मेदारी

July 10, 2025
अब रात में लड़का-लड़की घूमते हैं… राजद पर निशाना साधते ये क्या बोल गये नीतीश कुमार

बिहार के 1 करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में आएंगे 1227 करोड़ रुपये..

July 10, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.