CHATRA: चतरा के लाल ने किया कमाल। ये कमाल उसने देश की सबसे बड़ी परीक्षा यूपीएससी में किया है। महज 22 साल के उम्र में वह आईएएस बन गया है। जिसके चर्चे पूरे गांव में है। हंटरगंज के गोदोवार गांव निवासी मनोज सिंह के पुत्र अभिनव प्रकाश ने दूसरे प्रयास में 279 रैंक लाया है। उसका रिजल्ट आने के बाद घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। वहीं उसके परिवार में जश्न का माहौल है। बताते चलें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में टॉप 4 में लड़कियां आगे रहीं जिसमें से इशिता किशोर टॉपर है। जिसने रैंक वन हासिल किया है। उम्मीदवारों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के तकरीबन 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे।
मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी कुख्यात रणवीर महतो को STF ने किया गिरफ्तार.. पैर में लगी गोली
बेगूसराय में STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार के इनामी अपराधी रणवीर महतो को मुठभेड़ के बाद...