मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को निर्माणाधीन अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान भवन के विभिन्न भागों का जायजा लिया और एक-एक चीज के बारे में बारीकी से जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। स दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे।
भवन निर्माण के सचिव ने मास्टर प्लान के माध्यम से पूरे साइंस सिटी परिसर के निर्माण कार्य एवं व्यवस्थाओं के संबंध में मुख्यमंत्री को बताया। उन्होंने बताया कि यहां छात्र-छात्राओं को गाइड के माध्यम से विज्ञान की मूल बातें बताई। यहां आनेवाले छात्र-छात्राओं के ठहरने की भी व्यवस्था होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष इससे संबंधित एक प्रस्तुतीकरण दी गई।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि व्यवस्थित ढंग से यहां पौधारोपण और ग्रीन एरिया डेवलप किया जा रहा है, जिससे यह परिसर सुंदर और आकर्षक दिखेगा। छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियां और विज्ञान से जुड़ी हुई चीजों को गाइड के माध्यम से बेहतर ढंग से जानकारी दी जानी है इसको लेकर सारी व्यवस्था सुनिश्चित करें।