मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के तहत सहरसा जिले में विकास को नई गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। इन घोषणाओं का उद्देश्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में सुधार, पर्यटन को बढ़ावा, और खेलों को प्रोत्साहन देना है।
मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं:
- तिलावे नदी का उड़ाही:
तिलावे नदी का उथलीकरण किया जाएगा, जिससे नदी के जल स्तर में सुधार होगा। यह भू-जल स्तर बढ़ाने के साथ-साथ शहर की जल निकासी व्यवस्था को भी सुदृढ़ करेगा। - स्टॉर्मवॉटर ड्रेनेज सिस्टम:
सहरसा नगर निगम क्षेत्र में आधुनिक स्टार्मवॉटर ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा। इससे शहरी क्षेत्र में बरसात के दौरान जल-जमाव की समस्या से राहत मिलेगी। - माँ उग्रतारा धाम का विकास:
माँ उग्रतारा धाम को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। - खेल परिसर का निर्माण:
जिला मुख्यालय में प्रमंडल स्तरीय खेल परिसर का विकास किया जाएगा। यह स्थानीय युवाओं को खेलों में प्रोत्साहन देगा और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देगा।
अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं:
- बंगाली बाजार रेलवे ओवर ब्रिज:
सहरसा शहर में बंगाली बाजार रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इससे यातायात जाम की समस्या से निजात मिलेगी और यात्रा सुगम होगी। - वाटर चैनल का उड़ाही:
सत्तर कटैया प्रखंड के औकाही गाँव से चैनपुर होते हुए कोपरिया तक वाटर चैनल का उड़ाही कार्य किया जाएगा। इससे जल-जमाव की समस्या का स्थायी समाधान होगा। - प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण:
बनमा इटहरी और सत्तरकटैया प्रखंडों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा, जिससे प्रशासनिक सेवाओं में सुधार होगा। - हवाई अड्डे का उन्नयन:
सहरसा शहर के वर्तमान हवाई अड्डे को छोटे विमानों के संचालन हेतु उड़ान योजना में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा।