मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर घिरते दिख रहे हैं। आज उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की है। बता दें की बुधवार की सुबह ही पटना के पाटलिपुत्र में एक मुखिया नालंदा हरनौत के पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लगातार बढ़ते अपराध के मामलों को लेकर बीजेपी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार प्रहार किया। बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी कहा कि बिहार में फिर से जंगल राज आ गया है।
‘लॉ एंड ऑर्डर भगवान के भरोसे’
सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस तरह पहले बिहार में अपराधियों का गुंडों और अपराधियों का बोलबाला था। फिर उसी तरह का जंगलराज वापस आ गया है। आज सुबह हुई पूर्जिव मुखिया की हत्या को लेकर भी उन्होंने कहा कि जिस तरह दिन दहाड़े ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या की गई है। इससे ये साफ है कि बिहार का लॉ एंड ऑर्डर भगवान के भरोसे ही है। अपराधी बेख़ौफ़ हो चुके है। वो जब चाह रहे अपराध की घटना अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं।
नीतीश के जनता राज वाले बयान पर तंज
नीतीश कुमार के बयान पर भी सम्राट चौधरी ने तंज किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से जब भी जंगलराज को लेकर् सवाल किया जाता है तो वो बौखला जाते हैं। वो कहते हैं कि बिहार में जगल राज नहीं जनता राज है। लेकिन सच्चाई क्या है ये सबके सामने है। उन्होंने कहा कि जबसे नीतीश सजायाफ्ता लालू के कदमों में नतमस्तक हुए हैं, तभी से राज्य में लोगों में डर का माहौल है।