बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों काफी एक्टिव मोड में है। 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने बहुत सारे कार्यों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय के निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण किया। बिहार संग्रहालय का टनल सीधे पटना संग्रहालय तक कनेक्ट होगा। जिसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने अधिकारियों के साथ दोनों जगह पर निर्माधीन टनल का निरीक्षण किया।

बिहार की सांस्कृतिक विरासत दिखाना जरूरी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। निरीक्षण करने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम के टनल को मिलाने का मतलब यह है कि अपनी विरासत को बचाना है। आने वाले पीढ़ी को अवगत कराने के लिए और बिहार के जो सांस्कृतिक विरासत है उसे देश दुनिया को बताने और दिखाने के लिए यह काम किया जा रहा है। उसका निरीक्षण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस देश का यह सबसे बड़ा संग्रहालय बनेगा। भारत भूमि का सबसे बड़ा संग्रहालय और सबसे बड़ा विरासत का केंद्र बिंदु बनेगा।

बता दें कि पटना मेट्रो का बड़े हिस्से में 2026 में परिचालक शुरू हो सकता है, उसकी तैयारी जोर-जोर से चल रही है। अभी पटना मेट्रो के दो कॉरिडोर पर काम चल रहा है। पहला कॉरिडोर दानापुर से खेमानी चक्र है। इसकी लंबाई 18 किलोमीटर है, इसमें 14 मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसमें से आठ एलिवेटेड और 6 अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन होंगे, जबकि दूसरा कॉरिडोर पटना जंक्शन से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक का है। इसकी लंबाई 14 किलोमीटर होगी। इसमें 7 अंडरग्राउंड और पांच एलिवेटेड स्टेशन सहित पुल 12 स्टेशन होंगे।

पटना : डिजनीलैंड कार्निवल में जलपरी फिश टनल का हुआ शुभारंभ, जलपरियां बनीं आकर्षण का केंद्र
वहीं पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय बैटरी चालित गाड़ी के माध्यम से दर्शकों को घुमाया जाएगा। टनल का जो निर्माण हो रहा है, उसे विरासत सुरंग का नाम दिया गया है। अभी बिहार संग्रहालय के पास सॉफ्ट तैयार किया जा रहा है, जिसमें टनल बोरिंग मशीन को डाला जाएगा। बेली रोड स्थित बिहार संग्रहालय के निर्माण में सरकार ने 600 करोड़ से भी अधिक की राशि खर्च की है।