मंगलवार को विधान मंडल परिसर में डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया।इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ विधान मंडल पहुंचे थे। राजकीय समारोह के दौरान सीएम और अन्य मंत्रियों ने डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।इस अवसर पर दोनों उप मुख्यमंत्री , सम्राट चौधरी और विजय सिंह के अलावा मंत्री विजय कुमार चौधरी मंत्री, अशोक चौधरी और अन्य मंत्रीगण एवं गणमान्य लोगों ने भी डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।जयंती कार्यक्रम में सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन की। इसके बाद देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये गये। इसके साथ ही बिहार गीत की भी प्रस्तुति हुई।
बीमा भारती के घर पुलिस की दबिश, व्यापारी ह’त्याकांड में आया है बेटे का नाम
‘मुख्यमंत्री ने किया तिलक का सम्मान‘
इस दौरान वो पुराने अंदाज में नजर आए। सीएम ने एक बार फिर अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ ली और पहले उनका सिर मंत्री प्रेम कुमार के सर लड़ाया और उसके बाद डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के सिर से उनका सिर लड़ा दिया। महागठबंधन की सरकार में सीएम का यह अंदाज कई बार देखने को मिला था। एक बार फिर उनका पुराना अंदाज चर्चा में है।इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाते दिखे। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा तिलक का सम्मान करते हैं। हर सनातनी को तिलक का सम्मान करना भी चाहिए। मुख्यमंत्री ने वही किया है।