पटना के बापू सभागार में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जेडीयू की ओर से ‘भीम संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्री अशोक चौधरी का स्वागत किया। उन्होंने दो-दो बार शॉल ओढ़ाकर अशोक चौधरी का कार्यक्रम के दौरान स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान अशोक चौधरी से कहा, ‘अरे भाई कहां है। खड़ा होइए न, इधर आइए। हमलोगों के साथ आ गए हैं, पूरा काम कर रहे हैं। इनको मैं बधाई देता हूं। इनसे हम यही कहेंगे। जितना काम पूरे देश में किया जा रहा है। आप सभी जगह जो हमारा काम है, उसे पूरा कराइएगा न।’

कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, ‘बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को नमन करता हूं। उनके जयंती पर आपको शुभकामनाएं। हम तो उनके घर पर भी कई बार गए हैं। बहुत ज्यादा उन्होंने काम किया है। संविधान की रचना कोई मामूली बात है। उनके घर पर परिवार के लोगों से भी मिले हैं।’
वहीं उन्होंने एक बार फिर राजद सरकार पर हमला बोला। लालू राबड़ी शासनकाल पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार ने कहा पहले कोई कुछ काम नहीं करता था। जब सरकार में आए तो लोगों के लिए बहुत काम किया। इतना ज्यादा महिलाओं के लिए काम किया। सब जाति के लिए हमने काम किया है। कुछ दिन पहले यात्रा पर निकला था। जहां कमी दिखी, उसे पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि पूरे बिहार से लोग यहां पहुंचे हैं। नवंबर 2005 में पहली बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने थे। तब से लेकर आज तक बाबासाहेब के बताए रास्ते पर चल रहे हैं। नीतीश कुमार ने नारा दिया था, ‘न्याय के साथ विकास’। 2006 से यह कार्यक्रम चला आ रहा है।

भीम संवाद कार्यक्रम का आयोजन जेडीयू के तरफ से दूसरी किया गया है। इसके पहले 2024 लोकसभा चुनाव से पहले पहली बार जेडीयू के तरफ से भीम सम्वाद कार्यक्रम किया गया था कार्यक्रम को आयोजित करते वाले नेता अशोक चौधरी भी इस मौके पर काफी उत्साहित दिखें। उन्होंने मंच से कहा की नीतीश कुमार मानस पिता है जिन्होंने सबके लिए बिना भेदभाव के विकास किया है।