लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आम लोगों से चंदा मांगा था जिसमें उन्हें करीब 25 करोड़ का चंदा मिला है। ये पैसा खर्च करने से पहले ही कांग्रेस के सभी खातों को सीज कर दिया गया है। यह आरोप कांग्रेस की ओर से लगाए गए है कांग्रस ने अकाउंट बंद किए जाने को लोकतंत्र की हत्या बताई है।
इनकम टैक्स ने की रिकवरी की मांग
कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि लोकतंत्र की हत्या हुई है चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी और यूथ कांग्रेस के सभी बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए है इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपए की रिकवरी मांगी है।
‘कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं’
अजय माकन ने कहा कि गुरुवार को हमें जानकारी हुई की हमारा अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है पार्टी के द्वारा जारी किए गए चेक रोक दिए हैं। वे हमारे चेक क्लीयरैंस नहीं कर रहे। इसके अलावा क्राउड फंडिंग वाले अकाउंट को भी फ्रीज कर दिया गया है। हमने आम लोगों से पार्टी के लिए दान मांगा था करीब 25 करोड़ का चंदा दान मिला था लेकिन अब हम पैसा खर्च नहीं कर सकते है। अभी हमारे पास बिजली का बिल भरने के लिए और अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। अकाउंट फ्रीज होने के कारण न केवल भारत जोड़ों न्याय यात्रा बल्कि पार्टी की सभी राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित होंगी। यह लोकतंत्र को फ्रीज करने जैसा है। अभी तक कांग्रेस के आरोपों पर आयकर विभाग की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।