वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या हो गयी। इस हत्याकांड ने बिहार की कानूनी व्यवस्था पर कड़ा तमाचा मारा है। इसपर बिहार में सियासत तेज है। विपक्ष पूरी तरह सत्तापक्ष पर हमलावर है। भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजित शर्मा ने मामले में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त है। मुकेश सहनी NDA के साथ थे तो सब ठीक था। महागठबंधन के साथ आए तो उनके पिता की हत्या हो गयी।
इंडिया गठबंधन 20 जुलाई को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी… सड़क से सदन तक सरकार को घेरने की तैयारी
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लचर कानून व्यवस्था ने बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ाया है। आज उनके पिता की हुई कल को किसी और मंत्री नेता की हत्या हो सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश अधिकारियों का पैर पकड़ते हैं। हाथ जोड़ने से पैर पकड़ने से कुछ नहीं होगा, कार्रवाई करने की जरूरत है। बिहार में पदाधिकारी अपराधियों को शराब माफियाओं को संरक्षण देते हैं। ये पूरे बिहार को शर्मसार करने की बात है। मामले में कड़ाई से जाँच होनी चाहिए।